CG Weather: सड़कों और बाजारों में छाई वीरानी
इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में सूरज अपना तेवर फिर दिखाएगा। 28 मार्च से पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तापमान भी औसत से 1.5 अधिक पहुंच गया है।
तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक रहने के कारण दिन में तपिश और रात में उमस व बेचैनी महसूस हो रही है। दोपहर में लोग घरों में ही दुबके रहते हैं। इससे सड़कों और बाजारों में वीरानी छाई रहती है। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोग धूप और लू से बचने के सारे जतन किए होते हैं।
शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। 19 मार्च के बाद मौसम बदलेगा। अभी पश्चिम दक्षिण पश्चिम चल रही हवा की दिशा बदलकर उत्तर और उत्तर-पूर्वी हो जाएगी। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री था।
वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना
CG Weather: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और उससे लगे पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी युक्त हवाओं का आगमन लगातार जारी है। 18 मार्च को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 19 मार्च से 22 मार्च तक वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।