सिर्फ 33 सेंटीमीटर का ही रह गया है अंतर
इसके बाद इंजीनियर बांध में पानी की आवक की स्थिति का आकलन में करने में जुट गए। जिससे सोमवार को
बांध के गेट खोलने पर निर्णय लिया जा सके। अब बांध भरने में सिर्फ 33 सेंटीमीटर का ही अंतर रह गया है।
बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर
जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के अनुसार बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। बांध भरने में सिर्फ 33 सेंटीमीटर का ही अंतर रह गया है। रविवार सुबह 6 बजे बांध का जल स्तर 314.90 आरएल मीटर पर पहुंचा। वहीं शनिवार रात 11 बजे तक बांध में 32 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई और बांध का जल स्तर 314.67 आरएल मीटर तक पहुंच गया है।
आज आठवीं बार ओवरफ्लो हो सकता है बीसलपुर बांध
अगर आज बीसलपुर बांध भर जाता है। तो यह आठवीं बार होगा, जब बीसलपुर बांध ओवरफ्लो होगा। बीसलपुर बांध निर्माण के बाद पहली बार वर्ष 2004 में ओवरफ्लो हुआ और गेट खोले गए। इसके बाद वर्ष 2006, 2014, 2016, 2019, 2022, 2024 में सातवीं बार ओवरफ्लो होने पर बांध के गेट खोलने पड़े। वहीं पिछले सात दिन में जलस्तर में 0.40 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आवक की यही गति बनी रही तो अगले कुछ दिनों में बांध के गेट खोलने की नौबत आ सकती है।