DIG झांसी ने कानपुर जोन की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, महिला अपराधों पर कसी नकेल
Jalaun News: झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 31 जुलाई को उरई के इंदिरा स्टेडियम में 27वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जालौन पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया और जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला सम्बन्धी अपराधों, निरोधात्मक कार्रवाई और आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
जालौन में पुलिस लाइन का निरीक्षण, भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
Jalaun News: झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 31 जुलाई को उरई के इंदिरा स्टेडियम में 27वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जालौन पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया और जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला सम्बन्धी अपराधों, निरोधात्मक कार्रवाई और आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
डीआईजी ने पुलिस लाइन उरई में जनपद के पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षकों के साथ बैठक कर महिला संबंधी अपराधों, निरोधात्मक कार्यवाही और लंबित विवेचनाओं पर चर्चा की। उन्होंने आगामी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
थाना एट का भी आकस्मिक निरीक्षण किया
डीआईजी ने जनपद जालौन के थाना एट का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव, विवेचनाओं की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क, पत्रावलियां और रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Hindi News / Jalaun / DIG झांसी ने कानपुर जोन की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, महिला अपराधों पर कसी नकेल