scriptकन्नौज में सुब्रत पाठक बोले- सम्राट अशोक ने शांति का संदेश दिया, यहां अशांति फैलाने वालों का क्या काम? | World largest Ashok stambh built, Subrat Pathak spoke on Islamic guru | Patrika News
कन्नौज

कन्नौज में सुब्रत पाठक बोले- सम्राट अशोक ने शांति का संदेश दिया, यहां अशांति फैलाने वालों का क्या काम?

World largest Ashok stambh in Kannauj कन्नौज में सम्राट अशोक स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई 105 फिट होगी। कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि शांति का संदेश देने वाले के कार्यक्रम में अशांति फैलाने वाले धर्म गुरुओं को नहीं बुलाया गया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद थे।

कन्नौजJan 27, 2025 / 06:16 pm

Narendra Awasthi

विश्व के सबसे बड़ा अशोक स्तंभ के लिए भूमि पूजन
World largest Ashok stambh in Kannauj कन्नौज में लक्षीराम नगला गांव में विश्व का सबसे लंबा अशोक स्तंभ बनाया जाएगा। जिसके लिए आज सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें अलग-अलग धर्म के गुरुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले बनाए जाने वाले अशोक स्तंभ भूमि पूजन कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया से के बौद्ध धर्म गुरु पोमन्यून सुनीम भी शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कन्नौज वासियों के लिए गौरव की बात है कि सबसे ऊंचा स्तंभ यहां निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री असीम अरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, तिर्वा और छिबरामऊ की विधायक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें

आईएमडी अलर्ट: न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंडी, 29 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अशोक स्तंभ भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यहां पर सभी धर्म के गुरु आए हैं। लेकिन एक धर्म के गुरु नहीं आए। लेकिन सम्राट अशोक के कार्यक्रम में ऐसे लोगों का क्या काम। सम्राट अशोक ने शांति का संदेश दिया था। वहां पर अशांति फैलाने वालों का क्या काम है? यह लोग दुनिया में किसी को चैन से जीने नहीं दे रहे हैं। यूरोप, एशिया या चाहे कोई और देश हो। केवल इस्लामी आतंकवाद है। कभी लादेन, तो कभी बुखारी आ जाता है। धर्म के नाम पर जेहाद फैलाने की बात होती है। इसलिए उन्हें प्रसन्नता है कि ऐसे लोगों को यहां पर नहीं बुलाया गया है। ‌
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद सुब्रत पाठक

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुब्रत पाठक ने क्या कहा?

सुब्रत पाठक ने कहा कि जिस देश के शासक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, सम्राट हर्षवर्धन जैसे महान लोग हैं। वहां चर्चा अकबर, बाबर, औरंगजेब की होती है। हमें अपने महापुरुषों की शौर्य गाथा के विषय में जानकारी होनी चाहिए यह एक बहुत अच्छी पहल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब सम्राट अशोक के शांति की चर्चा हो रही हो तो वहां अशांति का क्या काम?
पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री असीम अरुण

कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने कहा-

कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आज बहुत अच्छी पहल हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य और उनके पति ने बहुत सुंदर संकल्प लिया है कि विश्व का सबसे ऊंचा स्तंभ स्थापित करेंगे। छिबरामऊ में स्थापित होने वाला अशोक स्तंभ को देखने के लिए देश विदेश से लोग आएंगे। सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने संक्षिप्त अनुष्ठान किया। सम्राट अशोक ने शांति का संदेश दिया था वही आज जमीन पर अवतरित हो रहा है। हम सब मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
धर्म गुरुओं के साथ बैठे मंत्री असीम अरुण

बीजेपी के विधायक भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ के लक्षी राम नगला गांव में बनने वाले अशोक स्तंभ की ऊंचाई 105 फिट होगी। जिसे सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट बनवा रहा है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य का विशेष योगदान है। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक के स्तंभ से क्षेत्र की पहचान बनेगी। उनके संदेशों को भी जीवंत रखा जा सकेगा। इस मौके पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे भी मौजूद थी।

Hindi News / Kannauj / कन्नौज में सुब्रत पाठक बोले- सम्राट अशोक ने शांति का संदेश दिया, यहां अशांति फैलाने वालों का क्या काम?

ट्रेंडिंग वीडियो