सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- आक्रांता भारत के लिए आदर्श नहीं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी याद किया
CM Yogi Adityanath said Invaders not ideal for India, remembered Indonesia President कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अक्रांता कभी आदर्श नहीं हो सकते हैं। उन्हें अपना आदर्श मानने वाले के लिए देश में रहने की भी जगह नहीं हो सकती है। सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और राम मनोहर लोहिया को भी याद किया।
CM Yogi Adityanath said Invaders not ideal for India मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे। जहां बिठूर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने क्रांतिकारियों को याद किया। इसके पहले चुन्नी चुन्नी गंज मेट्रो स्टेशन और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विकास कार्यों और लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की। प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक नानाजी राव पेशवा को बिठूर महोत्सव 2025 समर्पित है। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 1302 उद्यमियों को 5.42 करोड रुपए का ऋण वितरित किया गया। 329 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्त पत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 127 लाभार्थियों को 6.5 करोड़ की सहायता राशि भेंट की गई।
उत्तर प्रदेश के कानपुर बिठूर महोत्सव में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नानाजी राव देशमुख महारानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी महाराज के नाम को सुनते ही सभी के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना संचालित हो जाती है अंग्रेजों ने धोखा देकर 1858 में झांसी पर आक्रमण किया बिठूर महोत्सव में हम इन्हीं महान योद्धाओं को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों, स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति जिनमें में सम्मान नहीं है। उनके रहने की भी जगह नहीं हो सकती है। ऐसे लोग भारत के लिए आदर्श नहीं हो सकते हैं जो आक्रांता थे, भारतीयता से नफरत थी, बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालते थे, आक्रांता बनाकर भारत की आस्था को कुचल रहे थे।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बयान को याद किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अभी भी अक्रांताओं को अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे लोगों को यदि अपने ही वजूद पर थोड़ा भी शर्म हो तो उन्हें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के कहे गए बयान को याद करना चाहिए। जो विश्व का सबसे बड़ा इस्लामिक देश है। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि यदि उनका डीएनए जांचा जाएगा तो वह भारतीय निकलेगा। मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी नमन किया। बोले तीनों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। राम मनोहर लोहिया को भी याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Hindi News / Kanpur / सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- आक्रांता भारत के लिए आदर्श नहीं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी याद किया