डीएम बोले- वक्फ विकास निगम के अधिशासी अभियंता और उनकी टीम का काम बहुत घटिया, जानें क्यों?
DM action against Waqf Executive Engineer and his team कानपुर डीएम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग से बनाई जा रही सार्वजनिक बारात घर समभाव मंडप का निरीक्षण किया। परियोजना 2020 में शुरू हुई थी।
DM action against Waqf Executive Engineer and his team कानपुर डीएम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग कल्याण विभाग से बनाई जा रही सार्वजनिक बारात घर समभाव मंडप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रकार की अनियमिताएं पाई गई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुणवत्ता में काफी कमी है। परियोजना के 5 साल निकल गए। अभी भी पूरी नहीं की गई। जबकि शासन से पूरा पैसा मिल चुका है। उन्होंने वक्फ बोर्ड के अधिशासी अधिकारी की जमकर क्लास ली। वक्फ विकास निगम के एमडी को उन्होंने कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कैंटोनमेंट बोर्ड में समभाव मंडप का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनवा रहा है। यह परियोजना 2 करोड़ 34 लाख की है। जो जनवरी 2020 में शुरू हुई थी। 2025 आ गया है। लेकिन अभी भी परियोजना पूरी नहीं हुई है। देर होने का कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है। जबकि अगस्त 2023 में विभाग को पूरा पैसा मिल चुका है। किसी प्रकार के विवाद की स्थिति भी नहीं है।
गुणवत्ता काफी खराब
डीएम ने बताया कि टाइल्स टेढ़े-मेढ़े लगाए गए हैं। वक्फ विकास के अधिशासी अभियंता रिजवान खान ने यह कार्य कराया है। परियोजना लेट होने के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी काफी खराब है। स्टील के फ्रेम में भी जंग लग चुका है। जबकि अभी पल्ले भी लग नहीं है। 5 साल परियोजना के निकल गए हैं। वक्फ विकास निगम के अधिशाषी अभियंता रिजवान खान और उनकी टीम ने बहुत ही घटिया काम किया है। वक्फ विकास निगम के एमडी को इनके खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा गया है। जो अनियमिताएं मिली है। उसकी रिकवरी भी की जाए। जिससे कार्य की क्वालिटी सही की जा सके।
Hindi News / Kanpur / डीएम बोले- वक्फ विकास निगम के अधिशासी अभियंता और उनकी टीम का काम बहुत घटिया, जानें क्यों?