Mamta Kulkarni: संन्यासी बनी ममता कुलकर्णी, जिनके फैशन, ब्यूटी… का 90s के दौर में खूब चला था ट्रेंड, देखिए Photos
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार ममता कुलकर्णी ने संन्यास की राह पकड़ ली है। अब वह महाकुंभ में पिंडदान करके किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। जिसके चलते वो काफी सुर्खियों में बनी हैं….
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ममता कुलकर्णी 90 के दशक में कभी अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी के लिए चर्चित थीं। अब एक नई राह पर चल पड़ी हैं। महाकुंभ में पिंडदान करने के बाद ममता ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की, जिससे हर ओर उनकी चर्चा हो रही है। उनके इस बदलाव के साथ ही फैंस उनके पुराने लुक्स को भी याद कर रहे हैं। ममता कुलकर्णी कभी देसी अंदाज में तो कभी वेस्टर्न स्टाइल और अपने ब्यूटी सेंस से सभी को दीवाना बनाया करती थी। आइए जानते हैं, बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा ममता कुलकर्णी की स्टाइलिश लुक और खूबसूरती के बारे में जो 90s के दौर में सबको अपने दीवाना बनाया करती थी।
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी का करियर
Mamta Kulkarni career in Bollywood ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी और आशिक आवारा जैसी हिट फिल्मों में काम कर लाखों फैंस का दिल जीता। उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस, खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज उस दौर में ट्रेंडसेटर था। ममता कुलकर्णी का हर लुक और स्टाइल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता था।
Glamorous beauty and bindi in the 90s सन्यासी बनी ममता कुलकर्णी आज भले ही बॉलीवुड की चकाचौंध से दुरी चुकी हैं, लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस ममता अपने ब्यूटी और लाल बिंन्दी से अपने फैंस का दिल दीवाना बना देती थी। उनके बोल्ड और बेबाक लुक आज भी यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन बना हुआ हैं।
ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा
Black Dress ब्लैक ड्रेस में ममता कुलकर्णी का लुक आज भी फैंस के जहन में ताजा है। अपने इस ग्लैमरस अवतार में उन्होंने ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना हो गया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने रेड लिपिस्टिक और एक प्यारा सा इयररिंग पहन रखा हैं, जो उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी को बखूबी दिखाता है।
Printed Off Shoulder Dress संन्यासी बन चुकी ममता कुलकर्णी का यह प्रिंटेड ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी हॉट लुक में दिख रही हैं। उनका यह लुक सिंपल होने के साथ-साथ बेहद ट्रेंडी भी हैं। 90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने इस ड्रेस के साथ खुद को खूबसूरती से दिखाने के लिए अपने बाल को खुले और रेड लिप्स से हर किसी का ध्यान खींचा।
साड़ी में देसी लुक
Desi look in saree ममता का देसी लुक भी उतना ही शानदार था जितना उनका वेस्टर्न अंदाज। येलो और रेड साड़ी में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती थी। यह साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसके बॉर्डर को सुनहरी कढ़ाई और ग्रीन पट्टी से बेहतरीन टच दिया हैं। साथ में उन्होंने स्लीव्स रेड ब्लाउज पेयर किया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने खुले बाल, लाल बिंदी और रेड लिपस्टिक के साथ अपने पुरे लुक को निखारा हैं। साड़ी में उनका यह एलिगेंट लुक आज भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।
Hindi News / Lifestyle News / Mamta Kulkarni: संन्यासी बनी ममता कुलकर्णी, जिनके फैशन, ब्यूटी… का 90s के दौर में खूब चला था ट्रेंड, देखिए Photos