Home Remedies For UTI: क्या आपको भी गर्मी में यूरिन इंफेक्शन की समस्या रहती है? इन देसी उपायों से मिल सकता है राहत
Home Remedies For UTI: गर्मी के मौसम में महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या अधिक रहती हैं। अगर आप भी बार-बार जलन, दर्द या बार-बार पेशाब आने जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो यहां बताई गई कुछ देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
Home Remedies For UTI प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Home Remedies For UTI: गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, डिहाइड्रेशन और यूरिन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इनमें सबसे बड़ी दिक्कत होती है यूरिन इंफेक्शन का, जो ज्यादातर पानी की कमी और साफ-सफाई न रखने की वजह से होता है। पेशाब में जलन, बार-बार यूरिन आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द- ये सब इसके कुछ आम लक्षण हैं।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 आसान और देसी नुस्खे जो यूरिन इंफेक्शन (Urine infection) से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
1. जौ का पानी (Barley Water)
जौ का पानी गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और पेशाब साफ करता है। यूरिन इंफेक्शन में जौ का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह मूत्र मार्ग की जलन को कम करता है और संक्रमण को धीरे-धीरे दूर करता है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप एक मुट्ठी जौ को करीब 1 लीटर पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर दिन में दो बार पी सकते हैं।
चावल का मांड जिसे कई लोग ‘मांड भात’ या ‘पसावन’ के नाम से भी जानते हैं। यह यूरिन इंफेक्शन में बहुत असरदार होता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पेशाब में जलन से भी राहत दिलाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल पकाते समय जो पानी निकलता है, उसे फेंकें नहीं। उसी को हल्का गुनगुना करके पी लीजिए या आप चाहें तो थोड़ा नमक मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
3. केले के तने का जूस (Banana Stem Juice)
पेशाब की समस्याओं के लिए केले का तना एक बहुत ही औषधीय चीज है। इसका जूस यूरिन को साफ करता है, शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और पेशाब से जुड़ी जलन या रुकावट को दूर करता है। इसके लिए आप केले के तने को काटकर उसका जूस निकाल लें। इसमें नींबू की कुछ बूंदें और थोड़ा सा नमक मिला लें और दिन में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।
4. नारियल पानी (Coconut Water)
नारियल पानी को गर्मियों का सबसे अच्छा नेचुरल ड्रिंक कहा जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और यूरिन इंफेक्शन में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटैशियम पेशाब की नली को साफ करने में मदद करते हैं। गर्मी में मौसम में दिन में एक या दो बार ताजा नारियल पानी पीना फायदेमंद रहेगा। यह शरीर को ठंडा रखता है और इंफेक्शन को कम करता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Lifestyle News / Home Remedies For UTI: क्या आपको भी गर्मी में यूरिन इंफेक्शन की समस्या रहती है? इन देसी उपायों से मिल सकता है राहत