Morning Drink For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ रहा है तो सुबह खाली पेट लें ये 5 चीजें, जल्द मिलेगा आराम
Morning Drink For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। इससे बचने के लिए सुबह खाली पेट ये 5 घरेलू चीजें लेने से यूरिक एसिड कम हो सकती है।
Morning Drink For Uric Acid Photo Source- GOOGLE IMAGES
Morning Drink For Uric Acid: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से कई लोग यूरिक एसिड (Uric Acid) बढ़ने की परेशानी से जूझ रहे हैं। अगर समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया जाए तो यह धीरे-धीरे जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया जैसे रोगों को जन्म दे सकता है।
दरअसल जब शरीर में प्यूरिन नाम का तत्व टूटता है तो उससे यूरिक एसिड बनता है। यह अगर ज्यादा बन जाए तो खून में इसका लेवल बढ़ जाता है और यह धीरे-धीरे जोड़ों में जमा होकर तकलीफ देने लगता है।
अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं तो सुबह की शुरुआत कुछ असरदार घरेलू उपायों से करके राहत पा सकते हैं। खाली पेट ली गई ये 5 चीजें यूरिक एसिड को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं।
1. गुनगुना नींबू पानी
सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीना बेहद फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन C भरपूर होता है जो शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। यह शरीर को अल्कलाइन बनाता है जिससे यूरिक एसिड (Uric Acid) का लेवल धीरे-धीरे घटने लगता है।
सेब का सिरका शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से न सिर्फ यूरिक एसिड (Uric Acid) कंट्रोल होता है, बल्कि पाचन भी ठीक रहता है।
3. तुलसी के पत्तों का पानी
तुलसी में मौजूद गुण शरीर से सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। रात को 5-6 तुलसी के पत्ते एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित करता है।
4. गिलोय का रस
गिलोय को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। इसका रस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। रोज सुबह 15 से 20 ml गिलोय का रस हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर लेने से यूरिक एसिड धीरे-धीरे कम होने लगता है।
5. चिया सीड्स वाला पानी
चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में असरदार होता है। रात को एक चम्मच चिया सीड्स पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें। यह मेटाबॉलिज्म सुधारता है और शरीर को अंदर से साफ करता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Lifestyle News / Morning Drink For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ रहा है तो सुबह खाली पेट लें ये 5 चीजें, जल्द मिलेगा आराम