अखिलेश यादव ने क्या कहा ?
अखिलेश यादव ने कहा कि 24 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए। इसी बीच हमारी नजर में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहां तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं।
ये सब साजिश के तहत: अखिलेश यादव
उन्होंने आगे लिखा कि ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है।
बीजेपी 24 मिनट में भी पकड़ सकती है: अखिलेश
अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतजार है। साक्ष्य संलग्न है। इन बातों के साथ अखिलेश ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। आदित्य यादव का अकाउंट भी हुआ हैक
तीन-चार दिन पहले साइबर हैकरों ने शिवपाल यादव के बेटे और अखिलेश यादव के चचेरे भाई, सपा सांसद आदित्य यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया। हैकर्स ने उनके अकाउंट से एक भ्रामक वीडियो शेयर किया। इस घटना की जानकारी आदित्य यादव ने साइबर क्राइम शाखा को दे दी है।