आज ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विकराल रूप दिखा सकता है। आईएमडी के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली कड़कने का खतरा रहेगा। देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकते हैं। इसे लेकर आज आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश जिलो में कल 50 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का खतरा रहेगा। कई जिलों में कल आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। ये भी पढ़ें-
7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया 20 अप्रैल तक होगी पूरी, जानें कब मिलेंगे नियुक्ति पत्र 11 को छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने 11 अप्रैल को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, यूएस नगर और हरिद्वार जिले में आकाशीय बिजली कड़कने और 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाले अंधड़ आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों में भी 60 किमी की रफ्तार वाले अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है।