scriptUnion Budget 2025: केंद्रीय बजट पर टिकीं यूपी सरकार की निगाहें, 3.90 लाख करोड़ मिलने की आस | Union Budget 2025 UP is hoping to get Rs 3.90 lakh crore | Patrika News
लखनऊ

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट पर टिकीं यूपी सरकार की निगाहें, 3.90 लाख करोड़ मिलने की आस

Union Budget 2025: केंद्र सरकार के बजट पर प्रदेश सरकार की पूरी नजर बनी हुई है। इसके अनुसार ही यूपी सरकार अपने बजट को अंतिम रूप देगी।

लखनऊFeb 01, 2025 / 08:03 am

Sanjana Singh

Union Budget 2025

Union Budget 2025

Union Budget 2025: आज यानी 1 फरवरी को भारत सरकार आम बजट 2025-26 पेश करने वाली है। इससे यूपी समेत देशभर की जनता को ढेरों उम्मीदें हैं। वहीं प्रदेश सरकार की निगाहें केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी और केंद्रीय व केंद्र सहायतित योजनाओं से राज्य के हिस्से में आने वाले बजट पर हैं। एक अनुमान के मुताबिक केंद्रीय करों में हिस्सेदारी, केंद्रीय योजनाएं, केंद्र सहायतित योजनाएं व विशेष सहायता मद से यूपी के हिस्से में करीब 3.90 लाख करोड़ रुपये आ सकते हैं।
देश के आम बजट में मिलने वाली हिस्सेदारी तय होने के बाद यूपी सरकार अपने बजट को अंतिम रूप देगी। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार का आम बजट मध्यम वर्ग पर अधिक केंद्रित रह सकता है। साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए जाने की संभावना है।

30 हजार करोड़ ज्यादा मिलने की उम्मीद

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, एक फरवरी को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को विभिन्न मदों में कुल मिलाकर 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिलने की संभावना है। केंद्रीय करों, शुल्कों और योजनाओं में राज्य की हिस्सेदारी पिछले वर्ष की तुलना में 30 से 35 हजार करोड़ रुपये अधिक हो सकती है। इसके अलावा, केंद्रीय योजनाओं और अन्य मदों में भी धनराशि में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें

2024 में सस्ती हुई थी ये चीज़ें, जानिए 2025 में क्या हो सकता है सस्ता-महंगा

केंद्रीय बजट के बाद तय होगा यूपी का बजट आकार

वित्त विभाग फरवरी के दूसरे सप्ताह में यूपी का बजट पेश करने की संभावना के साथ तैयारियों में जुटा है। विभिन्न विभागों से मिले प्रस्तावों पर चर्चा जारी है, लेकिन सारी तैयारियों के बावजूद राज्य की नजरें पूरी तरह से केंद्र सरकार के बजट पर टिकी हैं। केंद्रीय करों और शुल्कों में यूपी को मिलने वाली हिस्सेदारी में जितनी वृद्धि होगी, राज्य का बजट भी उसी अनुरूप बढ़ेगा।

Hindi News / Lucknow / Union Budget 2025: केंद्रीय बजट पर टिकीं यूपी सरकार की निगाहें, 3.90 लाख करोड़ मिलने की आस

ट्रेंडिंग वीडियो