क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, महराजगंज के घुघली थाने के एक युवक की शादी कोठीभार थाने के हरपुर पकड़ी उर्फ घीउवां गांव में तय हुई थी। बीते 7 फरवरी को दूल्हे ने धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के द्वार पर पंहुचा। पुरे रीती-रिवाज के साथ शादी हुई। 10 फ़रवरी को दूल्हे ने दुल्हन का गौना कराकर अपने घर ले आया।
अगले ही दिन कांड
दूल्हा आपभी नई-नवेली दुल्हन का मुंह भी नहीं देखा था कि रात 8 बजे दुल्हन ने कांड कर दिया। नई-नवेली दुल्हन ने अपने साथ लाए जेवर और अपनी ननद के कमरे में घुसकर उसके जेवर चुरा लिए। इसके बाद वो सुसराल से नौ-दो ग्यारह हो गई। मायके वालों ने झाड़ा पल्ला
दूल्हे के परिवार वाले दुल्हन को ढूंढना शुरू किये। कहीं भी उसका अता-पता नहीं चल पाया। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के मायके फ़ोन पर बात किया तो मायके वालों ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। हार थककर दूल्हे ने पुलिस के पास मामले की गुहार लगाई। पुलिस भी मामला सुन हैरान रह गई।