scriptमेंहदी का रंग छूटा नहीं, दूल्हे की जिंदगी हुई बदरंग…शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार | Patrika News
महाराजगंज

मेंहदी का रंग छूटा नहीं, दूल्हे की जिंदगी हुई बदरंग…शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार

महराजगंज में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां शादी के चार दिन भी नहीं बीते की दुकान अपने ससुराल से लाखों के गहने लेकर फरार हो है। घटना के बाद से ससुराल में हड़कंप मच गया।

महाराजगंजFeb 14, 2025 / 09:34 am

anoop shukla

महराजगंज में हैरान करने वाला मामला आया है, यहां घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बाल्डीहा गांव में आई एक दुल्हन शादी के चार दिन बाद ही ससुराल से पंद्रह लाख के गहने लेकर फरार हो गई। घटना के बाद से ही ससुराल में हड़कंप मच गया। पति ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मालूम हो कि बीते सात फरवरी को ही शादी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें

प्रदेश में गोरखपुर बना पहला जिला…SSP ने सृजित किया SI अभियोजन का पद

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक बाल्डीहा गांव के रहने वाले दीपक कि शादी 7 फरवरी को कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली मनीषा से हुई थी। 10 फरवरी को नई दुल्हन घर आई, घर में हंसी खुशी का माहौल था। ग्यारह फरवरी को जब परिवार के सदस्य रिश्तेदारों को खाना खिला रहे थे, तब मनीषा ने मौके का फायदा उठाया और शादी में मिले गहने, दूल्हे की बहन के भी जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। जब परिवार को उसके गायब होने का पता चला तो सभी के होश उड़ गए।दूल्हे दीपक गुप्ता ने बताया मैंने पता लगाने के लिए ससुराल भी फोन किया। लेकिन वे लोग उसे ही जिम्मेदार ठहराने लगे। दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को दूल्हे के घर वालों ने ही भगाया है। ASP आतिश कुमार सिंह ने बताया कि दीपक गुप्ता ने तहरीर दी है। शादी के बाद लड़की गहने लेकर किसी के साथ भाग गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News / Mahrajganj / मेंहदी का रंग छूटा नहीं, दूल्हे की जिंदगी हुई बदरंग…शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार

ट्रेंडिंग वीडियो