scriptMau News: पांच वर्षीय बालक की पोखरे में डूब कर मौत, मचा कोहराम | Patrika News
मऊ

Mau News: पांच वर्षीय बालक की पोखरे में डूब कर मौत, मचा कोहराम

कोतवाली थानांतर्गत बड़ी कमहरिया में एक 5 वर्षीय बालक की पोखरे में डूब कर मृत्यु हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 5 वर्षीय बालक अपने माता पिता की इकलौती संतान था।

मऊApr 27, 2025 / 07:43 pm

Abhishek Singh

मऊ जिले के कोतवाली थानांतर्गत बड़ी कमहरिया में एक 5 वर्षीय बालक की पोखरे में डूब कर मृत्यु हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 5 वर्षीय बालक अपने माता पिता की इकलौती संतान था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी कम्हरिया में मजदूरी करके घर का खर्च चलाने वाले किशुन चौहान के एकलौते पुत्र कार्तिक चौहान 5 वर्ष की घर के बगल में स्थित पोखरी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

Hindi News / Mau / Mau News: पांच वर्षीय बालक की पोखरे में डूब कर मौत, मचा कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो