दुर्गविजय सिंह ने बताया कि उनके दामाद ने फर्जी एटीएम कार्ड बनवा कर उनके खाते से रुपए भी निकाल लिए हैं। संभावित खतरे को देखते हुए अब वो अपने भांजे देवेंद्र सिंह पुत्र कामता सिंह के साथ रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उन्हें उनके पुत्रों से बचाया जाए। उनकी दोनों बहुएं और बेटे शराब पी कर उन्हें प्रताड़ित करते हैं और अब उन्हें जान से मार डालना चाह रहे।