मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज (14 फरवरी) को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं 15 फरवरी को प्रदेश का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, और यही स्थिति 16, 17 और 18 फरवरी को भी बनी रहेगी। आने वाले 19 तारीख को एक बार फिर यूपी का मौसम बदलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।
बात की जाए मऊ जिले में आज के तापमान की तो आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं आज यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 36 है जो कि एक राहत भरी खबर है।