scriptUP Rain: यूपी के कई हिस्सों में कल बारिश की चेतावनी, बादल छाए रहने का भी अनुमान | Rain warning in many parts of UP tomorrow | Patrika News
मुरादाबाद

UP Rain: यूपी के कई हिस्सों में कल बारिश की चेतावनी, बादल छाए रहने का भी अनुमान

UP Rain News: यूपी के कई जिलों में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस अवधि में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह और रात के समय छिछला कोहरा छाने की संभावना है।

मुरादाबादFeb 19, 2025 / 08:30 pm

Mohd Danish

Rain warning in many parts of UP tomorrow

UP Rain: यूपी के कई हिस्सों में कल बारिश की चेतावनी..

UP Rain Tomorrow: यूपी के कई हिस्सों में 20 फरवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है। पूरे प्रदेश में बुधवार को बादलों के चलते मौसम काफी सुहावना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और बिजनौर जिलों में हल्की सर्द हवाएं चलने की भी संभावना है।

तापमान नहीं हुआ कम

मौसम में अचानक बदलाव के बावजूद बुधवार को शहर के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दोपहर में बदली छाने पर भी तापमान में गिरावट नहीं दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें

कार से छात्राओं को कुचलने वाला एक और आरोपी अरेस्ट, दरोगा का बेटा फरार

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह के समय दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं कुहासा या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

Hindi News / Moradabad / UP Rain: यूपी के कई हिस्सों में कल बारिश की चेतावनी, बादल छाए रहने का भी अनुमान

ट्रेंडिंग वीडियो