प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जिले की 14 कॉलेजों में आए आवेदन व सीटों की स्थिति श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 1619 – 900
बीबीए – 17 – 40 बीकॉम – 109 – 300 बीएससी बॉयोलोजी – 548 – 176 बीएससी गणित – 190 – 176 कुल – 2483 – 1592 श्रीमती माडीबाई मिर्धा कन्या महाविद्यालय, नागौर
कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 296 – 200 बीएसी बॉयो – 126 – 88 कुल – 422 – 288 राजकीय महाविद्यालय जायल कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट
बीए – 375 – 200 बीएससी बॉयो – 130 – 44 बीएससी गणित – 39 – 44 कुल – 544 – 288 राजकीय महाविद्यालय मेड़ता सिटी कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट
बीए – 846 – 500 बीएससी – 249 – 88 बीकॉम – 56 – 200 कुल – 1151 – 788 राजकीय महाविद्यालय डेगाना कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट
बीए – 509 – 200 बीएससी बॉयो – 152 – 88 बीएससी गणित – 89 – 88 बीकॉम – 21 – 100 कुल – 771 – 476 राजकीय महाविद्यालय कुचेरा
कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 277 – 200 बीएससी बॉयो – 63 – 88 बीएससी गणित – 33 – 88 कुल – 373 – 376 राजकीय कन्या महाविद्यालय, डेगाना
कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 205 – 200 राजकीय कन्या महाविद्यालय, डेगाना कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 205 – 200 राजकीय महाविद्यालय खींवसर
कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 225 – 200 राजकीय महाविद्यालय पांचला सिद्धा कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 164 – 200 राजकीय महाविद्यालय खजवाना
कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 121 – 200 राजकीय कन्या महाविद्यालय मेड़ता सिटी कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 377 – 200 राजकीय महाविद्यालय गोटन
कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 259 – 200 राजकीय महाविद्यालय रियां बड़ी कोर्स – कुल आवेदन – कुल सीट बीए – 140 – 200 कॉमर्स से हो रहा मोहभंग
जिला मुख्यालय के बीआर मिर्धा कॉलेज सहित मेड़ता सिटी व डेगाना कॉलेजों में कॉमर्स विषय स्वीकृत हैं, जहां कुल 600 सीट स्वीकृत हैं, लेकिन इनकी तुलना में तीनों कॉलेजों में मात्र 186 आवेदन आए हैं। यानी कुल सीटों की तुलना में मात्र 31 फीसदी आवेदन भरे गए हैं।
इस प्रकार रहेगा शैक्षणिक सत्र 2025-26 का प्रवेश कार्यक्रम मिर्धा कॉलेज के प्रवेश नोडल प्रभारी डॉ. हेमाराम धुंधवाल ने बताया कि आयुक्तालय की ओर से जारी जिले के सभी राजकीय कॉलेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भरे गए। अब 5 जुलाई तक महाविद्यालयों की ओर से आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 7 जुलाई को अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों की ओर से 11 जुलाई तक महाविद्यालय मेें दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाया जा सकेगा। 14 जुलाई को प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
पत्रिका नॉलेज : वरीयता सूची में नाम आने पर क्या करना होगा – विद्यार्थी को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित बधाई पत्र पोर्टल से प्रिंट करवाना होगा। – बधाई पत्र एवं आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज (10वीं व 12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र) की फोटो कॉपी एवं ओरिजिनल दोनों लेकर महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए जाना है।
– वेरिफिकेशन के बाद महाविद्यालय से प्राप्त हस्ताक्षरित रसीद लेना है एवं ई-मित्र पर जाकर आवश्यक रूप से फीस जमा करवानी है। अन्यथा प्रवेश नहीं होगा। – प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थी को भी दस्तावेज सत्यापन के बाद ई-मित्र पर जाकर फीस जमा करवानी है, अन्यथा उनको दूसरी वरीयता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी, अब जांच सरकारी कॉलेजों में सभी संकायों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई तक भरे गए। अब कॉलेज स्तर पर आवेदनों की जांच की जा रही है। 7 जुलाई को अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसे विद्यार्थी कॉलेज के सूचना बोर्ड पर देख सकेंगे।
– डॉ. हरसुखराम छरंग, प्राचार्य, श्री बीआर मिर्धा कॉलेज, नागौर