scriptChandni Chowk Assembly Election 2025: आप-कांग्रेस के नए चेहरे बचा पाएंगे किला या भाजपा का खत्म होगा सूखा? | Chandni Chowk Assembly Election 2025 know election counting result of Chandni Chowk Assembly Seat | Patrika News
नई दिल्ली

Chandni Chowk Assembly Election 2025: आप-कांग्रेस के नए चेहरे बचा पाएंगे किला या भाजपा का खत्म होगा सूखा?

Chandni Chowk Assembly Election 2025: दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने पुनरदीप सिंह साहनी तो कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने सतीश जैन को उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्लीFeb 06, 2025 / 06:31 pm

Vishnu Bajpai

Chandni Chowk Assembly Election 2025: आप-कांग्रेस के नए चेहरे बचा पाएंगे किला या भाजपा का खत्म होगा सूखा?
Chandni Chowk Assembly Election 2025: चांदनी चौक विधानसभा सीट दिल्ली की हॉट सीटों में से एक है। इसी सीट पर साल 2015 में आम आदमी पार्टी से अलका लांबा ने जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में अलका लांबा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। अब फिलहाल इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। दिल्ली चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक से वर्तमान विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी का टिकट काटकर उनके बेटे पुनरदीप सिंह साहनी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने मुदित अग्रवाल पर दांव लगाया है। वहीं भाजपा ने चांदनी चौक से सतीश जैन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

संबंधित खबरें

पांच बार विधायक रह चुके हैं प्रह्लाद सिंह साहनी

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर साल 1998 से लेकर 2013 तक प्रह्लाद सिंह साहनी कांग्रेस के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे। इसके बाद साल 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी अलका लांबा ने उन्हें शिकस्त दी। इसके बाद साल 2020 में प्रह्लाद सिंह साहनी आप में शामिल हो गए और चांदनी चौक से फिर विधायक बने। हालांकि इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके बेटे पुनरदीप सिंह साहनी को टिकट दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने यहां से कई बार लोकसभा चुनाव जीत चुके जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने यहां से व्यवसायी सतीश जैन को टिकट दिया है। हालांकि इस सीट पर साल 1993 के बाद से भाजपा का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा है।

चांदनी चौक विधानसभा सीट का इतिहास

यह क्षेत्र हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं का मिलाजुला गढ़ है। यहां 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। इसके अलावा चांदनी चौक इलाके में व्यवसायी मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। राजनीतिक दलों ने इसी गणित को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि चांदनी चौक सीट पर समीकरण साधना हर पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण माना है। चांदनी चौक में लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। पार्टी यहां अक्सर जीत दर्ज करती आई थी, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की और कांग्रेस का प्रभाव लगभग खत्म कर दिया। चांदनी चौक में भाजपा का रिकॉर्ड काफी कमजोर रहा है। पार्टी ने यहां केवल वर्ष 1993 में जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें

मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार का बदला पूर्वानुमान, दिल्ली चुनाव 2025 में ‘आप’ को मिल रहीं इतनी सीटें

पिछले दो चुनावों में क्या था चांदनी चौक का परिणाम?

साल 2020 में चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह साहनी को 50,891 वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता को 21,307 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा को 3,881 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर 38.3% था। जबकि साल 2015 में आम आदमी पार्टी की अलका लांबा ने यहां से जीत दर्ज की थी। अलका लांबा को 36,756 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 18,469 वोट और कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह साहनी को 17,930 वोट मिले थे।

आप और कांग्रेस का नए चेहरों पर दांव

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। जहां आम आदमी पार्टी ने अपने दिग्गज नेता और चांदनी चौक से मौजूदा विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी के पार्षद बेटे पुरनदीप साहनी पर दांव लगाया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने चांदनी चौक क्षेत्र से कई बार सांसद रहे जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को टिकट दिया है। मुदित पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। जबकि पुरनदीप साहनी नगर निगम का चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा ने सतीश जैन को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही चांदनी चौक सीट पर कुल सात उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब चांदनी चौक विधानसभा सीट का ताज किसके सिर सजेगा। इसका फैसला आठ फरवरी को सामने आएगा।

Hindi News / New Delhi / Chandni Chowk Assembly Election 2025: आप-कांग्रेस के नए चेहरे बचा पाएंगे किला या भाजपा का खत्म होगा सूखा?

ट्रेंडिंग वीडियो