scriptGandhinagar Assembly Election Result 2025: गांधी नगर में भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होंगे परिणाम? | Gandhinagar assembly election result 2025 know election counting result of Gandhinagar assembly seat | Patrika News
नई दिल्ली

Gandhinagar Assembly Election Result 2025: गांधी नगर में भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होंगे परिणाम?

Gandhinagar Assembly Election Result 2025: दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अनिल बाजपेयी पर दोबारा दांव लगाया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने नवीन चौधरी और कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को चुनावी मैदान में उतारा है।

नई दिल्लीFeb 06, 2025 / 08:00 pm

Vishnu Bajpai

Gandhinagar Assembly Election Result 2025: गांधी नगर में भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होंगे परिणाम?
Gandhinagar Assembly Election Result 2025: दिल्ली चुनाव 2025 में गांधी नगर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। यह सीट अभी भाजपा के कब्जे में है। गांधी नगर विधानसभा पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। गांधी नगर दिल्ली में बड़े मार्केट के रूप में जाना जाता है। पूर्वी दिल्ली में यमुना पार क्षेत्र में बसा गांधी नगर एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट और टेक्सटाइल का बाजार है। इसके साथ ही गांधी नगर में कई कारखाने भी हैं। यह गीता कॉलोनी, सीलमपुर और कृष्णा नगर सहित अन्य कॉलोनियों से घिरा हुआ है। गांधीनगर दिल्ली विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र कोड 61 है। गांधीनगर में व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याएं बड़ा मुद्दा हैं। इसके अलावा गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में 30 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

संबंधित खबरें

गांधी नगर विधानसभा सीट का जानिए पूरा गणित

गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाताओं की बात करें तो साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1,82,791 थी। जिनमें 1,02,003 पुरुष मतदाता और 80,785 महिला मतदाता थीं। इसके अलावा 3 थर्ड जेंडर मतदाता भी यहां थे। यह सीट फिलहाल भाजपा के कब्जे में है। भाजपा के अनिल बाजपेयी गांधीनगर से मौजूदा विधायक हैं। भाजपा ने एक बार फिर अनिल बाजपेयी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इसमें आप के संगठन मंत्री और पूर्व नगर निगम प्रत्याशी राजेश शर्मा, उनकी पत्नी राखी शर्मा, मुकेश चौहान, संतोष झा, अंकुर जैन, शंभू छाबड़ा, मनमोहन शर्मा बाली, सोनू श्रीवास्तव, प्रदीप जैन, विपिन जैन, तिलक सहगल, प्रदीप ढींगरा, राशिद अली आदि प्रमुख हैं।

2020 के विधानसभा चुनाव में क्या रहा परिणाम?

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में गांधी नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला था। इसमें चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अनिल कुमार बाजपेयी को 48,824 वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवीन चौधरी को 42,745 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 21,913 वोट मिले थे। साल 2020 में गांधी नगर से भाजपा के अनिल कुमार बाजपेयी ने 6079 वोटों से चुनाव जीत लिया था। हार-जीत का अंतर 5.3% था।
यह भी पढ़ें

एग्जिट पोल नतीजे सही साबित हुए तो ऐसे बढ़ेगी ‘आप’ की चुनौती

साल 2015 में ये था चुनाव का परिणाम?

साल 2015 की बात करें तो गांधी नगर में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। साल 2015 में कड़ी टक्कर के बीच आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार बाजपेयी ने 7482 वोटों से चुनाव जीत लिया था। अनिल कुमार बाजपेयी को साल 2015 में 50,946 वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र को 43,464 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को 16,228 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 6.6% था।

Hindi News / New Delhi / Gandhinagar Assembly Election Result 2025: गांधी नगर में भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होंगे परिणाम?

ट्रेंडिंग वीडियो