scriptदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सफाई कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, सात की मौत | Delhi-Mumbai Expressway accident 6 sanitation workers killed and 5 injured in pickup collision | Patrika News
नई दिल्ली

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सफाई कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, सात की मौत

Delhi-Mumbai Expressway Accident: हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सफाई कार्य कर रहे सात कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

नई दिल्लीApr 26, 2025 / 01:15 pm

Vishnu Bajpai

Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सफाई कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, 6 की मौत

Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सफाई कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, 6 की मौत

Delhi-Mumbai Expressway Accident: हरियाणा के गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सफाई कार्य कर रहे छह कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। हादसे में छह सफाई कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक सफाई कर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद डाले कर्मचारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमवास के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का कार्य कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सफाई कर्मचारियों को कुचलता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हादसे में सात सफाई कर्मचारियों की जान गई है। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे के आसपास 11 सफाईकर्मी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे। इनमें 10 महिलाएं और एक पुरुष शामिल था।

मंजर देख कांप उठे लोग, हाईवे पर बिखरे शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का दृश्य बेहद भयावह था। हाईवे पर चारों ओर शवों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस, एम्बुलेंस और सड़क सुरक्षा एजेंसी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें

दिल्ली में क्यों सस्पेंड होंगे 335 इंजीनियर? सीएम रेखा गुप्ता के एक्‍शन पर प्रवेश वर्मा ने अपनाया कड़ा रुख

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे के चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया। इस दौरान एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

छह महिलाओं की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में छह महिला सफाईकर्मियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल पांच अन्य कर्मचारियों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक और सफाईकर्मी ने दम तोड़ दिया। इस तरह अब तक इस भयावह हादसे में कुल सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इससे पहले भी कई हादसे तेज रफ्तार, घने कोहरे और लापरवाही के चलते हो चुके हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा प्रबंधों और एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया गया और घटनास्थल को खाली कराया गया। साथ ही घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

Hindi News / New Delhi / दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सफाई कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, सात की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो