scriptPM Kisan: बीजेपी सांसद ने केंद्र सरकार से किया सवाल, मंत्री ने जवाब के साथ पकड़ाई पूरी लिस्ट | PM Kisan Nidhi 20th installment Delhi BJP MP questioned in Parliament monsoon session | Patrika News
नई दिल्ली

PM Kisan: बीजेपी सांसद ने केंद्र सरकार से किया सवाल, मंत्री ने जवाब के साथ पकड़ाई पूरी लिस्ट

PM Kisan: दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संसद में पूछा कि पीएम किसान योजना (PM-KISAN) के तहत अब तक किसानों को कितनी किस्तें दी गई हैं और इन पर कितनी राशि खर्च की गई है?

नई दिल्लीJul 23, 2025 / 02:14 pm

Vishnu Bajpai

PM Kisan: बीजेपी सांसद ने केंद्र सरकार से किया सवाल, मंत्री ने जवाब के साथ पकड़ाई पूरी लिस्ट

दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संसद के मानसून सत्र में पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में सवाल पूछा।

PM Kisan: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अभी नहीं ‌आई है। किसानों को इसका इंतजार है। इसी बीच मंगलवार को संसद के मानसून सत्र में दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इसको लेकर सरकार से सवाल-जवाब किया। सांसद ने पूछा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तब कितने किसानों को लाभ दिया गया है? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा सांसद को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू होने से लेकर अब तक दिल्ली के लाभार्थी किसानों की सूची उपलब्‍ध करवा दी।
इसके तहत दिल्ली में साल 2019 से लेकर 2025 तक करीब 212372 लाख किसानों को इस योजना के तहत 48.79 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह रकम 19 किश्तों में चुकाई गई है। हालांकि दिल्ली में शुरुआती दो किश्तों का किसानों को लाभ नहीं मिला है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सूची के हिसाब से आखिरी यानी 19वीं किश्त करीब पांच महीने पहले यानी 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अब 20वीं किस्त का लोगों को इंतजार है।

संसद में पूछे गए सवाल पर मिला जवाब

संसद में मंगलवार को दक्षिण दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सवाल किया था कि अब तक पीएम-किसान योजना के अंतर्गत कितनी किस्तें जारी की जा चुकी हैं और इन पर कुल कितनी राशि खर्च हुई है? इसके जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि 16 जुलाई 2025 तक कुल 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
किस्त संख्यालाभ पाने वाले किसान (दिल्ली)दी गई राशि (₹ करोड़ में)
1वीं किस्त
2वीं किस्त
3वीं किस्त11,5344.72
4वीं किस्त12,4522.60
5वीं किस्त13,3312.76
6वीं किस्त14,0452.89
7वीं किस्त13,6902.88
8वीं किस्त13,9753.10
9वीं किस्त14,4903.01
10वीं किस्त14,6183.06
11वीं किस्त14,8873.29
12वीं किस्त12,4092.50
13वीं किस्त12,6602.65
14वीं किस्त12,9312.77
15वीं किस्त8,3021.97
16वीं किस्त10,2403.22
17वीं किस्त10,8082.51
18वीं किस्त10,8292.26
19वीं किस्त11,1712.59
कुल48.79 करोड़ रुपये

दिल्ली में दो लाख से ज्यादा किसानों को मिला लाभ

बिधूड़ी ने दिल्ली के किसानों को इस योजना के तहत अब तक मिली सहायता का विवरण भी मांगा। इस पर कृषि मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योजना की तीसरी से 19वीं किस्त तक यानी कुल 17 किस्तों में किसानों को 48.79 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने सदन में किस्तवार आंकड़े भी प्रस्तुत किए। जिसमें लाभार्थी किसानों की संख्या और उनके खातों में भेजी गई राशि का ब्यौरा शामिल था।

देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला लाभ

मंगलवार को संसद में उपलब्‍ध कराई गई केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की लिस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के अंतर्गत अब तक देशभर में करीब 10 करोड़ 6 लाख 85 हजार 614 किसानों को 3.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सम्मान निधि के रूप में दी गई है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
किस्त संख्याकिस्त की अवधिलाभार्थियों की संख्याभेजी गई राशि (करोड़ में)
1दिसंबर 2018 – मार्च 20193,16,21,7436,324.35
2अप्रैल 2019 – जुलाई 20196,00,34,86413,272.01
3अगस्त 2019 – नवम्बर 20197,66,01,02917,527.13
4दिसंबर 2019 – मार्च 20208,20,91,66717,943.00
5अप्रैल 2020 – जुलाई 20209,26,93,99920,989.49
6अगस्त 2020 – नवम्बर 20209,72,27,54620,476.33
7दिसंबर 2020 – मार्च 20219,84,76,20020,475.15
8अप्रैल 2021 – जुलाई 20219,99,17,95822,416.19
9अगस्त 2021 – नवम्बर 202110,34,47,29022,395.79
10दिसंबर 2021 – मार्च 202210,41,68,51322,343.55
11अप्रैल 2022 – जुलाई 202210,48,45,16422,618.80
12अगस्त 2022 – नवम्बर 20228,57,40,74118,042.08
13दिसंबर 2022 – मार्च 20238,12,38,91917,650.61
14अप्रैल 2023 – जुलाई 20238,56,79,09119,203.93
15अगस्त 2023 – नवम्बर 20238,12,16,69719,596.81
16दिसंबर 2023 – मार्च 20249,04,44,69423,092.29
17अप्रैल 2024 – जुलाई 20249,38,01,58021,057.13
18अगस्त 2024 – नवम्बर 20249,59,28,62820,666.20
19दिसंबर 2024 – मार्च 202510,06,85,61523,500.83
कुल  3.69 लाख करोड़ रुपये
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद के मानसून सत्र के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी और अब तक 19 किस्तों के माध्यम से यह सहायता दी जा चुकी है। सरकार ने इस योजना को पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है। जिससे किसान बिचौलियों से बच सकें और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए किसान पोर्टल, मोबाइल ऐप और CSC सेंटर जैसे विकल्पों की भी सुविधा दी गई है।

क्या है पीएम-किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इसकी घोषणा फरवरी 2019 में की गई थी। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। जिसे तीन किस्तों में 2,000 रुपये प्रति किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा जाता है।

20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार

हालांकि अब किसानों की नजरें 20वीं किस्त पर टिकी हैं। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को लाभार्थियों को जारी की गई थी। अब करीब पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन अगली यानी 20वीं किस्त की घोषणा अब तक नहीं की गई है। इससे किसानों में चिंता और उत्सुकता दोनों है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, पात्र किसानों के डाटा सत्यापन और आधार-लिंकिंग की प्रक्रिया के पूरा होते ही अगली किस्त जारी की जाएगी।

Hindi News / New Delhi / PM Kisan: बीजेपी सांसद ने केंद्र सरकार से किया सवाल, मंत्री ने जवाब के साथ पकड़ाई पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो