scriptगाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे आधार केंद्र संचालक | Patrika News
समाचार

गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे आधार केंद्र संचालक

शहडोल. जिले में संचालित आधार केन्द्र संचालक शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर केन्द्रों में पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, यही कारण है कि यहां के कर्मचारी आधार से जुड़े कार्य के अलावा नियम कानून को ताक में रखकर अन्य कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इस […]

शाहडोलFeb 05, 2025 / 11:56 am

Ramashankar mishra


शहडोल. जिले में संचालित आधार केन्द्र संचालक शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर केन्द्रों में पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, यही कारण है कि यहां के कर्मचारी आधार से जुड़े कार्य के अलावा नियम कानून को ताक में रखकर अन्य कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इस बात का खुलास तब हुआ जब पत्रिका टीम ने आधार सेंटरों को स्कैन किया, जिसमें डॉक्टर के फर्जी सील व हस्ताक्षर कर जन्म प्रमाण तैयार करना पाया था। प्रशासन की कमजोर मॉनीटरिंग के कारण जिले भर में संचालित आधार सेंटर मनमाने तरीके से संचालित हो रहे हैं। यहां आने वाले सैकड़ों ग्राहक ठगी का शिकार हो रहे हंै।
केन्द्रों में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
आधार केन्द्रों को वस्तुस्थिति जानने में पता लगा कि यहां काम करने वाले अधिकांश पुरुष कर्मचारी तैनात हैं। आधार से संबंंधित कार्य को लेकर युवती और महिलाएं भी केन्द्र पहुंचती है। ऐसे में केन्द्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना गाइडलाइन में हैं, लेकिन किसी भी केन्द्र में कैमरा नहीं लगाया गया है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों के लिए बैठक व्यव्स्था, पयेजल व्यस्था का भी अभाव रहता है। जबकि अधिकांश केन्द्र इन दिनों शासकीय संस्थानों में संचालित किए जा रहे हैं। इसके बाद भी यहां ग्राहकों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
एक ही काम के अलग-अलग रेट
आधार केन्द्रों में आधार से संबंधित कार्य ही किया जाना है। इसमें नया आधार बनाना, 5-15 वर्ष के ब‘चों के बायोमेट्रिक अपडेट, व्यस्कों व बुजुर्गो के बयोमेट्रिक अपडेट, मोबाइलन नंबर लिंक, आधार प्रिंट आउट, जन्म दिनांक में अपडेशन, पता स्थान में अपडेशन जैसे कार्य शामिल होते हैं। सरकार की तरफ से सभी काम के अलग-अलग रेट तय किए गए हैं, इसमें 30 से 100 रुपए तक लिया जाना है, कुछ काम नि:शुल्क भी करने के आदेश हैं। केन्द्र में सभी कार्य का पैसा लिया जाता है, हर केन्द्र में एक ही काम के अलग-अलग रेट तय हैं। इसको लेकर जिम्मेदारों की तरफ से कभी कार्रवाई नहीं की गई।
वर्जन
आधार केन्द्रों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना अनिवार्य है, केन्द्र संचालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। गाइडलाइन के अनुसार अब केन्द्रों को संचालित करने निर्देशित किया जाएगा।
स्वप्निल जैन, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस

Hindi News / News Bulletin / गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे आधार केंद्र संचालक

ट्रेंडिंग वीडियो