scriptपत्रिका रक्षा कवच: साइबर ठगी से बचने के लिए रहें जागरूक, प्रलोभन में नहीं आएं आमजन | Patrika News

पत्रिका रक्षा कवच: साइबर ठगी से बचने के लिए रहें जागरूक, प्रलोभन में नहीं आएं आमजन

पत्रिका रक्षा कवच: साइबर ठगी से बचने के लिए रहें जागरूक, प्रलोभन में नहीं आएं आमजन

करौलीFeb 15, 2025 / 09:57 pm

Anil dattatrey

पत्रिका रक्षा कवच: साइबर ठगी से बचने के लिए रहें जागरूक, प्रलोभन में नहीं आएं आमजन

गुढ़ाचंद्रजी. साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे पत्रिका रक्षक कवच अभियान के तहत शनिवार को गढ़मोरा में पत्रिका टॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया। टैगोर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित टॉक शो में गढ़मोरा थाना प्रभारी रामनिवास गुर्जर ने कहा कि इस समय पूरे देश में साइबर ठगी का जाल फैल रहा है। साइबर ठग लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनकी मेहनत की कमाई को हड़प लेते हैं। लगातार बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सख्त है, लेकिन साइबर ठग नए नए तरीके से निकाल लोगों को ठग रहे हैं। जिसका प्रमुख कारण लोगों में जागरूकता का अभाव है। आमजन के जागरूक नहीं होने से साइबर ठग अपने मसूबों को अंजाम दे जाते हैं। इससे बचने के लिए सभी लोगों को सावधानी बरतनी होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराध छोटे गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। साइबर ठगी करने वाले विभिन्न प्रकार से फोन पर प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। हमारी मेहनत व पसीने की कमाई को चुटकी में उड़ा लेते हैं। इसलिए सजगता के साथ सतर्कता जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा 1930 पर भी कॉल कर सूचित कर सकते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सडक़ पर चलते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए। हेलमेट के बिना लोगों की दुर्घटना में जान चली जाती है। उन्होंने पत्रिका के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकारों में आगे
रहती है।
साइबर अपराध पर लगाम लगाने व लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रिका रक्षा कवच अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उपनिरीक्षक ननुआ सिंह ने भी साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के झांसे में नहीं आएं। साइबर अपराध को रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चल रहा है।
विद्यालय के संस्था प्रधान जयकुमार पारीक ने भी विचार व्यक्त किए। कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह व राजेंद्रसिंह ने साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता केा महत्वपूर्ण कदम बताया।

Hindi News / पत्रिका रक्षा कवच: साइबर ठगी से बचने के लिए रहें जागरूक, प्रलोभन में नहीं आएं आमजन

ट्रेंडिंग वीडियो