साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहें आमजन
गुढ़ाचंद्रजी. साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर राजस्थान पत्रिका के रक्षा कवच अभियान के तहत शनिवार को गढ़मोरा में पत्रिका टॉक शो का आयोजन हुआ। टैगोर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित टॉक शो में गढ़मोरा थाना अधिकारी रामनिवास गुर्जर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा […]


साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहें आमजन
गुढ़ाचंद्रजी. साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर राजस्थान पत्रिका के रक्षा कवच अभियान के तहत शनिवार को गढ़मोरा में पत्रिका टॉक शो का आयोजन हुआ। टैगोर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित टॉक शो में गढ़मोरा थाना अधिकारी रामनिवास गुर्जर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक रहकर ही इस अपराध से बचा जा सकता है। थानाधिकारी ने कहा कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। यह केवल पुलिस ही नहीं, आमजन के लिए चिंता का विषय है। साइबर ठगी में युवा अधिक शिकार हो रहे हैं। साइबर ठग चिकनी चुपड़ी बातें कर युवाओं को अपने जाल में फंसा लेते हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए सजगता के साथ सतर्कता जरूरी है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर क्राइम इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल जैसी तकनीकी साधनों से किया जाता है। साइबर ठग बैंक मैनेजर, पुलिस आदि बनकर धमकी देते हैं। बैंक खाता, आधार आदि की जानकारी हासिल करने के प्रयास करते हैं। इसलिए ऐसा कोई भी कॉल आए तो डरने की जरूरत नहीं है। तुरंत पुलिस को सूचना करनी चाहिए। ऐसा अपराध करने वाले विभिन्न प्रकार के तरीके खोजने हैं। केवाईसी अपडेट, खाता ब्लॉक, जीवन बीमा आदि की कहकर आवश्यक जानकारी जुटा लेते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा 1930 पर भी कॉल कर सूचित कर सकते हैं।
थानाधिकारी के ने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए। मोबाइल पर भी बात नहीं करनी चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के अभियान के प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकारों में पूर्ण भागीदारी निभाती है। साइबर अपराध पर लगाम लगाने व लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रिका रक्षक कवच अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उपनिरीक्षक ननुआङ्क्षसह ने भी साइबर अपराध की रोकथाम के लिए विभिन्न तरीके बताए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। फ्रॉड कॉल आने पर तुरंत ही पुलिस को सूचना करनी होगी। जागरूकता से ही साइबर अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। कांस्टेबल राजेंद्र ङ्क्षसह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय संस्था प्रधान जयकुमार ने भी साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के साथ राजस्थान पत्रिका का आभार जताया।
Hindi News / साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहें आमजन