जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम कुछ लोग सामारूमा जंगल गए थे। जहां उनकी नजर जंगल में पड़ी एक महिला की लाश और पास ही फांसी के फंदे पर लटके एक पुरुष की लाश पर पड़ी। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मृतकों की शिनाती पूंजीपथरा निवासी दीपक यादव 42 साल व उसकी पत्नी लक्ष्मी यादव 38 साल के रूप में हुई। इस बीच यह बात सामने आ रही है कि किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दोपहर में दोनों के बीच घर में फिर से विवाद हुआ। विवाद के बाद दोनों एक साथ घर से बाहर निकले। वे दोनों सामारूमा जंगल के पास पहुंचे थे कि फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद में पति ने पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी और स्वयं फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोगों में दहशत
एक साथ हुए दो
मर्डर से लोगों में दहशत का माहौल है। आखिर पति ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है।