scriptसाय कैबिनेट का हरियाणा पैटर्न पर हो सकता है विस्तार, इधर निगम-मंडलों की नियुक्तियों में संशोधन, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी? | CG News: Amendment in appointment in corporation, board and commission | Patrika News
रायपुर

साय कैबिनेट का हरियाणा पैटर्न पर हो सकता है विस्तार, इधर निगम-मंडलों की नियुक्तियों में संशोधन, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी?

CG News: निगमों-मंडलों-आयोगों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में संशोधन करते हुए उक्त लोगों को निगम-मंडल-योग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

रायपुरMay 21, 2025 / 09:42 am

Laxmi Vishwakarma

साय कैबिनेट का हरियाणा पैटर्न पर हो सकता है विस्तार, इधर निगम-मंडलों की नियुक्तियों में संशोधन, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी?

file image

CG News: निगमों-मंडलों-आयोगों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में संशोधन करते हुए उक्त लोगों को निगम-मंडल-योग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।प्रदेश की साय सरकार की कैबिनेट में विस्तार को लेकर सियासी गलियारे में फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय और दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा के दिल्ली जाने की तारीख तय होने के बाद चर्चा जोर पकड़ी है। बता दें कि सीएम साय और दोनों उप मुख्यमंत्री 24 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाएंगे। इसलिए वे 23 मई की रात में ही दिल्ली पहुंचेंगे।
रात में दिल्ली में शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसलिए सियासी गलियारे में एक बार फिर से दो नए मंत्री और दो मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा छिड़ गई है, क्योंकि पिछले पांच माह से यह चर्चा गाहे-बगाहे होती रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मीडिया से बातचीत में कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा, लेकिन कब होगा ये कभी नहीं बताया। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि मई की आखिरी के आसपास मंत्रिमंडल में विस्तार की घोषणा हो सकती है।

CG News: निगम, मंडल और आयोग की नियुक्ति में संशोधन

साय सरकार ने निगम, मंडल और आयोग की नियुक्ति में संशोधन किया है। केदारनाथ गुप्ता को अब छत्तीसगढ़ राज्य मर्यादित सहकारी बैंक के अध्यक्ष, शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प संघ अध्यक्ष और श्रीनिवास राव मद्दी को ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बनाया गया है। चन्द्रकांति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें

CG Cabinet Decision: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को सरकार ने किया बहाल

जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र आदेश जारी किए जाएंगे। पहली सूची में पहले केदारनाथ गुप्ता को दुग्ध संघ के अध्यक्ष बनाए गए थे। वहीं, शालिनी राजपूत को समाज कल्याण आयोग अध्यक्ष और श्रीनिवास राव मद्दी को वित्त आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि निगमों-मंडलों-आयोगों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में संशोधन करते हुए उक्त लोगों को निगम-मंडल-योग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

इसलिए अटक गया था मामला

CG News: जानकारी के अनुसार, दुग्ध संघ को नेशनल डेयरी बोर्ड के साथ मर्ज कर दिया गया है। इसलिए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर सकते थे। इसी तरह समाज कल्याण आयोग सहित अन्य आयोग और मंडल में तकनीकी पेंच फंसा हुआ था। इस कारण से पहली में सूची में दिए आयोग और मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने में दिक्कतें आ रही थी। इस कारण से दूसरे आयोग-मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साय सरकार की कैबिनेट में हरियाणा पैटर्न पर विस्तार किया जा सकता है। क्योंकि हरियणा में भी छत्तीसगढ़ की तरह 90 विधानसभा सीटें हैं। वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। इसलिए यहां भी अब भाजपा हरियाणा पैटर्न पर सीएम सहित 14 मंत्री रख सकते हैं। वर्तमान में सीएम साय सहित 11 मंत्री हैं। बाकी तीन मंत्री और बनाए जाने हैं। इसके लिए वरिष्ठ विधायकों से लेकर जूनियर विधायक मंत्री बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कोई दिल्ली तो कोई अपने आरएसएस से जुगाड़ लगा रहे हैं।

मानसून सत्र के पहले विस्तार की पूरी संभावना

भाजपा सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र के पहले साय सरकार के कैबिनेट में विस्तार की पूरी संभावना है। जुलाई में मानसून सत्र होगा। यदि मई की आखिरी तारीख के आसपास नहीं हुआ तो जून के किसी भी सप्ताह में विस्तार हो सकता है।

Hindi News / Raipur / साय कैबिनेट का हरियाणा पैटर्न पर हो सकता है विस्तार, इधर निगम-मंडलों की नियुक्तियों में संशोधन, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी?

ट्रेंडिंग वीडियो