यह भी पढ़ें:
CG Crime: पिता के साथ मिल कर प्रेमिका ने कर दी बॉयफ्रेंड की हत्या, जंगल में फेक दिया शव पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी को 33 वर्षीया महिला करीब 12 बजे अपने घर से निकली। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। शाम को 4 बजे उसका बेटा स्कूल से लौटा, तो घर बाहर से बंद था। भीतर उसका 2 साल का भाई रो-रो कर बेहाल हो गया था। उसके बेटे ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद महिला की तलाश शुरू हुई। अगले दिन महिला का पति नागपुर से गांव लौटा। इसी दौरान उनके पड़ोसी उत्तम साहू के घर महिला का शव मिला। महिला के दोनों हाथ चारपाई में बंधे हुए थे। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर, चेहरा और गर्दन पर लोहे के पाइप से कई वार किए गए थे। उत्तम घर से फरार था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अभनपुर
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इस दौरान खुलासा हुआ कि उत्तम का महिला से तीन साल पहले प्रेम संबंध था। बाद में महिला ने प्रेम संबंध खत्म कर लिया और उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया था। पुलिस को उत्तम पर हत्या का शक हुआ। इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं।
आरोपी उत्तम को लोकेशन ओडिशा के पुरी में मिला। उसे गिरतार कर लिया गया। आरोपी उत्तम साहू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिला ने प्रेम संबंध खत्म कर दिया था। इससे वह नाराज था। 26 जनवरी को महिला का पति अपने कंपनी के काम से नागपुर चला गया। इसके बाद आरोपी उत्तम ने महिला को झांसा दिया। उन्हें अंतिम बार मिलने के नाम से अपने घर बुलाया। उस दिन उत्तम के घर वाले भी बाहर गए थे।
महिला उससे मिलने गई। इसके बाद आरोपी ने महिला से प्रेम संबंध बनाए रखने का दबाव डाला। महिला ने इनकार किया, तो आरोपी ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर जेल भेज दिया।
अभनपुर के कोलर में शादीशुदा महिला की हत्या का मामला
आरोपी उत्तम साहू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिला ने प्रेम संबंध खत्म कर दिया था। इससे वह नाराज था। 26 जनवरी को महिला का पति अपने कंपनी के काम से नागपुर चला गया। इसके बाद आरोपी उत्तम ने महिला को झांसा दिया। उन्हें अंतिम बार मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। उस दिन उत्तम के घर वाले भी बाहर गए थे। महिला उससे मिलने गई। इसके बाद आरोपी ने महिला से प्रेम संबंध बनाए रखने का दबाव डाला। महिला ने इनकार किया, तो आरोपी ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर जेल भेज दिया।