Women safety campaign: अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज
इसके बाद युवक अपनी पत्नी और साली के साथ घर लौटने लगे, तो बदमाशों ने कार से उनका पीछा किया फिर रास्ते में रोका और उनकी पत्नी व साली को नाली में ढकेल दिया। इसके बाद युवक से फिर मारपीट की गई। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, यशवंत राजपूत चंगोराभाठा में रहता है। वह रात करीब 11.40 को अपनी पत्नी दिव्या व साली लक्ष्मी के साथ दोपहिया से संतोषी नगर के एक रेस्टोरेंट में खाना लेने गए थे। वह खाना लेने रेस्टोरेंट के भीतर चला गया। उनकी पत्नी व साली बाहर दोपहिया पर बैठी थीं।
इस दौरान स्कूटी गिरने से दोनों गिर गईं। यह देखकर वहां खड़े चार-पांच लड़के हंसते हुए कमेंट करने लगे। यशवंत ने उन लड़कों को ऐसा करने से रोका, तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद यशवंत और उनकी पत्नी व साली बिना खाना लिए घर जाने लगे।
Women safety campaign: रास्ता रोक कर फिर की मारपीट: तीनों भांठागांव
ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि अचानक मेहरून कलर की होंडासिटी कार पीछे से पहुंची और उनका रास्ता रोक लिया। कार से दो युवक उतरे। एक युवक ने उनकी पत्नी व साली को नाली में ढकेल दिया। फिर यशवंत को जान से मारने की धमकी देते हुए बेल्ट से पीटने लगे। इसके बाद आरोपी भाग निकले। इसकी शिकायत यशवंत ने टिकरापारा थाने में की।