Women Defense Campaign: मर्यादा के साथ ही संयम और संस्कारों की जरूरत
आशीष वचन देते हुए
मुनि समता सागर महाराज ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। जनहित में ऐसे प्रयास होने चाहिए ताकि समाज में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके। मुनि ने कहा कि सुरक्षा तो जरूरी है पर ऐसा भाव भी नहीं होना चाहिए कि कोई हमारी सुरक्षा करे। इसके लिए साधन नहीं बल्कि मर्यादा के साथ ही संयम और संस्कारों की जरूरत है।
अगर व्यक्ति संयम व संस्कारवान हैं तो बाधाएं 90 प्रतिशत स्वमेव ही खत्म हो जाएंगी, नहीं तो सरकार या भाव उसकी रक्षा करेगी। पुरुष व नारी में इंसान की सोच ने अंतर पैदा किया है। हमेशा नारी को कमजोर माना है और फायदा भी उठाया है।
Women Defense Campaign: मुनि के श्रीमुख से
- हर क्षेत्र में नारी प्रगति कर रही हैं। देश की राष्ट्रपति महिला ही तो है। बालिकाएं अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़कर तरक्की कर रही हैं।
- समाज में कहीं भी नारी के साथ अत्याचार और घिनौनी हरकत हो रही है तो बड़े से बड़े दंड दिया जाना चाहिए। दंड देने में देरी नहीं होनी चाहिए।
- कुछ महिलाएं स्वच्छंदता के कारण परेशान होती हैं, नारियों को मर्यादा में रहना चाहिए, पहनावा और उठने, बैठने के तौर तरीके बदल गए हैं।
- मुनि ने कहा कि समाज में सभी की सुरक्षा हो, इस दिशा में प्रयास होने ही चाहिए। कहा कि जिस प्रकार शरीर में नाड़ी है, वैसे ही समाज में नारी का महत्व है।