80 किग्रा मछली जब्त, प्रतिबंधित मांगुर मछली भी मिली
अधिकारी ने 12 किग्रा थाई मांगुर मछली भी पकड़ी जो कि हमेशा के लिए प्रतिबंधित है।
बरसाती सीजन में जिला प्रशासन ने जिले में मछली के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है लेकिन प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम मछलियों को बेचा जा रहा है। गुरुवार को मत्स्य पालन विभाग उपसंचालक आभा रिछारिया ने सागर के स्थानीय मत्स्य बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी ने 80 किग्रा मछली जब्त कर कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारी ने 12 किग्रा थाई मांगुर मछली भी पकड़ी जो कि हमेशा के लिए प्रतिबंधित है।
Hindi News / Sagar / 80 किग्रा मछली जब्त, प्रतिबंधित मांगुर मछली भी मिली