scriptकार्य सुविधा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी | Patrika News
सागर

कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी

सागर. प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को अनुविभागीय अधिकारी खुरई से अनुविभागीय अधिकारी बंडा, संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन को अनुविभागीय अधिकारी बंडा से अनुविभागीय अधिकारी केसली, संयुक्त कलेक्टर मनोज चौरसिया […]

सागरFeb 22, 2025 / 06:13 pm

अभिलाष तिवारी

सागर. प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को अनुविभागीय अधिकारी खुरई से अनुविभागीय अधिकारी बंडा, संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन को अनुविभागीय अधिकारी बंडा से अनुविभागीय अधिकारी केसली, संयुक्त कलेक्टर मनोज चौरसिया को स्थानांतरण के बाद अनुविभागीय अधिकारी खुरई, संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह को अनुविभागीय अधिकारी बीना से जिला कार्यालय सागर और डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार डेहरिया को जिला कार्यालय सागर से अनुविभागीय अधिकारी बीना में पदस्थ किया गया है।

दो अधिकारियों ने किया कार्यभार ग्रहण

सागर. राज्य प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सागर में कलेक्टर कार्यालय में अपनी पदस्थापना ग्रहण की। अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने बताया कि सागर में संयुक्त कलेक्टर अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर मनोज चौरसिया ने सागर संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। मनोज चौरसिया पूर्व में खुरई एसडीएम रह चुके हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर रजत सोनी ने सागर में कार्यभार ग्रहण किया।

Hindi News / Sagar / कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी

ट्रेंडिंग वीडियो