अयोध्या से लौटते वक्त हादसा
गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर लुकवासा चौकी क्षेत्र के अंतगर्त ये हादसा हुआ। बताया गया है कि महाराष्ट्र के रहने वाले डॉक्टर्स की एक टीम करीब दस दिन पहले तीर्थ यात्रा के लिए अर्टिगा कार से निकली थी। वो लोग अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे थे और फिर यहां से आगे होते हुए वापस मुंबई जाने वाले थे लेकिन महाकाल मंदिर पहुंचने से पहले ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
एमपी में कलेक्टर ने निजी स्कूल पर लगाया लाखों का जुर्माना..
दो लेडी डॉक्टर्स की मौत
जिन दो लेडी डॉक्टर्स की हादसे में मौत हुई है उनके नाम डॉक्टर तन्वी आचार्य व डॉक्टर नीलम पंडित है। तन्वी की मौत हादसे के बाद मौके पर ही हो चुकी थी जबकि नीलम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे में डॉ. उदय जोशी निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी घायल हुई हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।