scriptगृहणियों ने कहा-गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बिगड़ा बजट | Housewives said that the kitchen budget has been affected due to the increase in the price of gas cylinders | Patrika News
सीधी

गृहणियों ने कहा-गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बिगड़ा बजट

सताने लगी घर के बजट की चिंता सीधी. अप्रेल के दूसरे सप्ताह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 879 रुपए हो गई है। यह पहले 829 रुपए थी। इस बढ़ोतरी से रसोई का बजट और बिगड़ गया है। गृहणियों ने पत्रिका को चर्चा में बताया कि अब रसोई चलाना और मुश्किल हो जाएगा। एलपीजी गैस […]

सीधीApr 12, 2025 / 07:37 pm

Anil singh kushwah

गृहणियों ने कहा-गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बिगड़ा बजट

गृहणियों ने कहा-गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बिगड़ा बजट

सताने लगी घर के बजट की चिंता

सीधी. अप्रेल के दूसरे सप्ताह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 879 रुपए हो गई है। यह पहले 829 रुपए थी। इस बढ़ोतरी से रसोई का बजट और बिगड़ गया है। गृहणियों ने पत्रिका को चर्चा में बताया कि अब रसोई चलाना और मुश्किल हो जाएगा। एलपीजी गैस के दाम में सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे महिलाओं को रसोई के बजट की चिंता सताने लगी है।
सताने लगी घर के बजट की चिंता
पिछले पांच साल में दाम की बात की जाए तो पिछले वर्ष में लगातार उतार चढ़ाव बना रहा। वर्ष 2020 में इसके दाम जहां 625 रुपए थे। वहीं वर्ष 2020 में यह बढ$कर 1084 रुपए तक पहुंच गए थे। वर्ष 2022 में चार बार गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई। इसके बाद मार्च 2023 में 1134 रुपए तक कीमत पहुंच गई। नवंबर 2023 में उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली और गैस के दाम 927 रुपए हो गए। मार्च 2024 में मंत्रालय ने 100 रुपए दाम और कम कर दिए थे।
इन पर अतिरिक्त भार
जानकारों की मानें तो मध्यम वर्गीय परिवार वर्ष में 7-8 सिलेंडर घरेलू उपयोग में लेता है। ऐसे में 50 रुपए प्रति सिलेंडर दाम में बढ़ोतरी से वर्ष भर में मध्यमवर्गीय परिवार पर पर 400 से 500 रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा।
अब घर चलाना होगा मुश्किल
रसोई की सभी सामग्री महंगी है, ऐसे में गैस के दाम बढऩे से मध्यमवर्गीय परिवारों पर और बोझ बढ़ गया है। राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वंशिका सोनी, गृहिणी
महंगाई का और बोझ बढ़ा दिया
पहले से ही सिलेंडर के दाम ज्यादा हैं, अब 50 रुपए की बढ़ोतरी कर और बोझ बढ़ा दिया है। मंहगाई के इस दौर में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अरुणिमा पाठक, गृहिणी
मध्यमवर्गीय परिवार की बढ़ गई चिंता
एक वर्ष पहले गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए थे तो कुछ हद तक राहत मिली थी। बढ़ोत्तरी ने मध्यम वर्गीय परिवारों की ङ्क्षचता बढ़ा दी है। गुडिय़ा मिश्रा, गृहिणी
फिर से बढ़े भाव
वर्ष 2023 में गैस के भाव बढ़े थे। मार्च 2024 में गैस के दाम 100 रुपए कम हुए थे, इसके बाद हाल ही में इसके दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब टंकी 879 रुपए में उपभोक्ताओं को दी जा रही है। अजय पांडेय, मैनेजर, भारत गैस एजेंसी सीधी

Hindi News / Sidhi / गृहणियों ने कहा-गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बिगड़ा बजट

ट्रेंडिंग वीडियो