दोपहर १२:०२ बजे के करीब पत्रिका की टीम स्टेट बैंक चौराहा पर पहुंची। एक यातायात पुलिस जवान राजमहल रोड बैरीगेट्स के पास अपनी बाइक पर बैठा था। एक हाथ में पुलिस मोबाइल कान के पास और दूसरे हाथ में स्वयं के मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया को देख रहे थे। यह १५ मिनट से अधिक समय तक उसे देखते रहे। इसी बीच जाम की स्थिति भी बनती रही। उन्होंने सोशल मीडिया को छोड़ यातायात की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।
सुबह ११:५९ बजे पत्रिका टीम ने लुकमान चौराहा पर यातायात व्यवस्थाएं देखी। इस चौराहा पर चारों ओर के वाहन प्रवेश कर रहे थे। बैरीगेट्स के उस पार एक पुलिस जवान खड़ा था। कुछ ही देर में तीन बार जाम लग गया, लेकिन वह जवान यातायात व्यवस्था को बनाने वहां से हिला भी नहीं था।
इनका कहना
यातायात व्यवस्था के लिए चौक चौराहा पर जवानों को तैनात किया गया है। लेकिन वह यातायात सुधार का कार्य नहीं कर रहे है तो कार्रवाई की जाएगी।
कैलाश पटैल, प्रभारी यातायात टीकमगढ़।