scriptभाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी बोले- 2027 में विपक्ष का सुपड़ा होगा साफ, कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बातें | BJP District President Anurag Awasthi said- workers made financially strong | Patrika News
उन्नाव

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी बोले- 2027 में विपक्ष का सुपड़ा होगा साफ, कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बातें

BJP District President Anurag Awasthi said about vidhansabha chunav 2027 strong उन्नाव के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने मिशन 2027 के लिए बनाई गई योजनाओं के विषय में जानकारी दी। राजस्थान पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

उन्नावMar 18, 2025 / 01:56 pm

Narendra Awasthi

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी
BJP District President Anurag Awasthi said about vidhansabha chunav 2027, workers made financially strong उन्नाव में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि जिन बूथों पर बीजेपी को हार मिली है। उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे उन्हें एहसास हो कि उनकी पार्टी की सरकार है। जिलाध्यक्ष अपने आवास पर राजस्थान पत्रिका से बातचीत कर रहे थे।
यह भी पढ़ें

कानपुर डीएम बोले- शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सहित 14 के खिलाफ कार्रवाई, इनकी झूठ पकड़ी गई

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीजेपी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि हमारे पास जिले की सभी विधानसभा, नगर पालिका है। सभी ब्लॉक प्रमुख हमारे हैं। जिनके सहयोग से बूथों को मजबूत करने का काम किया जाएगा। ‌जिन्हें ‘ए’ ‘बी’ ‘सी’ तीन श्रेणियां में बांटा गया है। ‘सी श्रेणी’ के बूथ पर विशेष कार्य किया जाएगा जहां हम लोगों को हार मिली है। ए और बी श्रेणी के बूथों की तरह ही ‘सी श्रेणी’ को भी बिना किसी भेदभाव के मदद मिल रही है। फिर भी हमें हार मिली है। ‘सी श्रेणी’ के बूथों के लिए आक्रामक पारी खेलने की तैयारी है। घर-घर संपर्क किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा

अनुराग अवस्थी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। उनका गौरव, स्वाभिमान कैसे बढ़े? आर्थिक रूप कैसे मजबूत हो? उनके घर की भी चिंता की जाएगी। कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि कार्यकर्ताओं को इस बात का एहसास हो बीजेपी की सरकार है। जिलाध्यक्ष के आवास पर सभासद नवीन सिंह, विजय द्विवेदी, शिवम आजाद शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। ‌

Hindi News / Unnao / भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी बोले- 2027 में विपक्ष का सुपड़ा होगा साफ, कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बातें

ट्रेंडिंग वीडियो