scriptपशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश यादव को गाय की नहीं कसाई की चिंता थी | Minister Dharampal Singh said- Akhilesh Yadav worried about butcher, not cow | Patrika News
उन्नाव

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश यादव को गाय की नहीं कसाई की चिंता थी

Animal Husbandry Minister Dharampal Singh big attack on Akhilesh Yadav उन्नाव पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव को गाय के गोबर से बदबू आती है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गाय का गोबर चंदन की तरह है। आज साढ़े बारह लाख गाय गौशाला में संरक्षित है।

उन्नावMay 05, 2025 / 06:28 pm

Narendra Awasthi

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह साथ में सांसद साक्षी महाराज और डीएम गौरांग राठी
Animal Husbandry Minister Dharampal Singh big attack on Akhilesh Yadav उन्नाव पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को गाय के गोबर से बदबू आती है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गाय का गोबर चंदन की तरह पवित्र है। शास्त्र भी कहता है कि गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह उन्नाव दौरे पर आए थे। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पशुधन मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री भी है।
यह भी पढ़े: छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, कृति राज बनीं उन्नाव की मुख्य विकास अधिकारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ में जमीन आसमान का अंतर है।‌ अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तो उन्हें गाय की चिंता नहीं कसाई की चिंता करते थे। अखिलेश के शासनकाल में गाय कसाई को देखकर कांपती थी। योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में गाय को देखकर कसाई कांपता है।

साढ़े बारह‌ लाख गाय गौशाला में संरक्षित

पशुधन मंत्री ने बताया कि किसी परिवार को देसी गाय का एक लीटर दूध मिल जाए तो समझो उस अमृत मिल गया। योगी सरकार की प्राथमिकता निराश्रित गाय हैं। साढ़े बारह लाख गाय गौशाला में संरक्षित है। जिनका एक दिन का खर्चा साढ़े आठ करोड़ रुपए आता है। जिले के सभी जनप्रतिनिधि विधायक सांसद, जिला पंचायत अध्यक्षा सौ-सौ कुंतल भूसा देने का वादा किया है। जिलाधिकारी के माध्यम से यह भूसा इकट्ठा होगा। गोचर भूमि को भी कब्जा मुक्त कराकर हरा चारा तैयार किया जाएगा।

Hindi News / Unnao / पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश यादव को गाय की नहीं कसाई की चिंता थी

ट्रेंडिंग वीडियो