Badshah Weight Loss: फेमस रैपर बादशाह का नया अवतार देखा क्या आपने? शायद देखा हो लेकिन, पहचान ना पाया हो! क्योंकि, भारी भरकम बॉडी वाले बादशाह अब स्लिम फिट हो गए हैं। बादशाह ने इतना वजन घटाया है कि फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बादशाह का ट्रांसफॉर्मेशन एक वीडियो में दिख रहा है। जिसमें वो काले रंग की टी-शर्ट पहनकर अपने फिटनेस को दिखा रहे हैं। चलिए हम बादशाह के वेटलॉस जर्नी (Badshah Weight Loss Journey) के बारे में जानते हैं। साथ ही ये जानते हैं कि ट्रांसफॉर्मेशन के लिए बादशाह ने क्या खाया (Badshah Weight Loss Diet) है?
Badshah Weight Loss News: रैपर बादशाह ने घटाया वजन
बादशाह को हमने काफी हेल्दी रूप में देखा है। जब उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर किया तो इसलिए फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं और “नकली बादशाह, ये बादशाह नहीं है यार, ये तो एपी ढिल्लो की कॉपी है…”, इस तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बादशाह ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया था कि स्टेज शो करने के बाद बुरी तरह से खाने की लत थी। वो जमकर खाते थे। वो खाने में अनहेल्दी चीजों को भी बिना सोचे समझे खाते थे। इस कारण से उनका वजन बढ़ते गया और लंबे समय बाद जब दिक्कत हुई तब जाकर वजन घटाने के बारे में सोचने लगे।
वजन बढ़ने के कारण कई तरह की समस्या होती है। ये अक्सर सेलेब्स या आमजन भी बताते हैं। बादशाह ने बताया था कि उनको स्टेज पर शो करने के लिए लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता था। इस कारण समस्या भी होती थी। इसलिए बादशाह ने वजन घटाने के लिए खुद को मोटिवेट किया।
बादशाह जमकर खाते हैं सलाद
साल 2022 में बताया था वेट लॉस के बारे में शिल्पा शेट्टी के साथ बातचीत में बादशाह ने बताया था कि उनको वजन बढ़ने के कारण किस तरह से समस्या होती है। साथ ही वो अब खराब फूड को छोड़कर सिर्फ सालाद खाते हैं। वजन घटाने में ग्रीन सलाद काफी मददगार होता है। बादशाह ने भी सलाद की मदद ली है।
हनी सिंह ने भी घटाया है वजन
इससे पहले हनी सिंह ने भी वजन घटाया है। हनी सिंह का भी डिप्रेशन के कारण वजन बढ़ गया था। करीब 94 किलोग्राम तक वजन बढ़ गया था। लेकिन, बाद में करीब 17 किलो वजन हनी सिंह ने घटाकर कमबैक किया। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर भी फैंस शॉक्ड हुए थे। जिस तरह से अभी बादशाह को देखकर हो रहे हैं।