scriptट्रंप का दावा, कहा – “रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम के लिए दोनों पक्ष अमेरिका के संपर्क में” | Donald Trump claims both Russia and Ukraine in contact with USA to end war | Patrika News
विदेश

ट्रंप का दावा, कहा – “रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम के लिए दोनों पक्ष अमेरिका के संपर्क में”

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम के विषय में एक बड़ा दावा किया है। क्या है ट्रंप का दावा? आइए जानते हैं।

भारतFeb 10, 2025 / 11:53 am

Tanay Mishra

Vladimir Putin, Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy

Vladimir Putin, Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को इस महीने 3 साल पूरे हो जाएंगे। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान सिर्फ यूक्रेन को ही नहीं, बल्कि रूस को भी हुआ है। रूसी सेना के भी कई सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। हालांकि इतनी तबाही के बावजूद इस युद्ध पर विराम नहीं लग पाया है। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चुनाव जीतने से पहले से ही कह रहे हैं कि वह सत्ता में लौटते ही इस युद्ध को बंद करवा देंगे। हालांकि ऐसा अब तक नहीं हुआ है। इसी बीच इस मामले पर ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है।

संबंधित खबरें

दोनों पक्ष अमेरिका के संपर्क में

ट्रंप ने दावा करते हुए कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए दोनों पक्ष अमेरिका के संपर्क में हैं। ट्रंप ने कहा कि वह दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं और दोनों ही चाहते हैं कि यह युद्ध अब और ज़्यादा न बढ़े। ट्रंप का कहना है कि दोनों पक्ष ही खून-खराबे को और बढ़ने देना नहीं चाहते और इसी बात को ध्यान में रखते हुए अमेरिका, रूस और यूक्रेन के संपर्क में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी सेना ने चलाया खुफिया ऑपरेशन, 7 आतंकियों का किया काम तमाम



पुतिन से बातचीत का भी ट्रंप ने किया दावा

ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि उनकी इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से बातचीत हुई है। हालांकि इस बातचीत के बारे में अमेरिका और रूस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ट्रंप और पुतिन, दोनों ही एक-दूसरे से मिलकर इस मामले पर बातचीत की इच्छा जता चुके हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि रूसी राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात काफी ज़रूरी है। हालांकि यह मुलाकात कब होगी, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

Hindi News / World / ट्रंप का दावा, कहा – “रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम के लिए दोनों पक्ष अमेरिका के संपर्क में”

ट्रेंडिंग वीडियो