scriptHajj 2025: पिछले साल 1300 हजयात्रियों की हुई थी मौत, जानिए इस बार हज यात्रा के लिए क्या हुए बड़े बदलाव  | Saudi Arabia New Norms for Hajj 2025 including Ban on Children | Patrika News
विदेश

Hajj 2025: पिछले साल 1300 हजयात्रियों की हुई थी मौत, जानिए इस बार हज यात्रा के लिए क्या हुए बड़े बदलाव 

Hajj 2025: 2024 में 5 लाख से ज्यादा हज यात्रिय़ों ने हज की थी। सऊदी अरब ने हज यात्रियों की मौत के बाद कहा था कि देश ने जितने परमिट जारी किए थे उससे कहीं ज्यादा लोग मक्का में आ गए थे।

भारतFeb 11, 2025 / 04:18 pm

Jyoti Sharma

Saudi Arabia New Norms for Hajj yatra 2025 including Ban on Children

Saudi Arabia New Norms for Hajj 2025

Hajj 2025: सऊदी अरब ने मक्का में इस साल होने वाली हज यात्रा के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। अगर आप भी हज के लिए मक्का जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इन नियमों को ध्यान से पढ़ लीजिए। पिछले साल हज यात्रा में करीब 1300 लोगों (Hajj Pilgrims) की मौत हो गई थी, जिससे पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया था। इसके बाद से सऊदी अरब (Saudi Arabia) हज यात्रा के लिए बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहा है। सभी देशों से आने वाले हज यात्रियों की बारीकी से जांच कर ही उन्हें परमिट दे रहा है। यहां हम आपको ये बता रहे हैं सऊदी अरब ने हज यात्रा (New Rule for Hajj Yatra 2025) को लेकर कौन से नए और बड़े फैसले लिए हैं। 

बच्चों की हज यात्रा पर लगाया बैन

अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते सोमवार को सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि हज यात्रा 2025 में अब बच्चों (Ban on Children in Hajj 2025) को आने की परमिशन नहीं मिलेगी। ये फैसला हज यात्रा में भीड़भाड़ के चलते बच्चों की सुरक्षा के लिए किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि हज की भीड़ से बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। 

पहली बार यात्रा करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता

रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सऊदी अरब (Saudi Arabia Hajj 2025 New Rules) ने एक नया और बड़ा फैसला लिया है। वो ये कि इस बार जो लोग पहली बार हज यात्रा करने के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें मक्का आने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यानी ऐसे लोगों को सऊदी अरब पहले परमिशन देगा, बाद में बाकी लोगों के परमिट जारी किए जाएंगे। ऐसे में सीमित परमिट होने के चलते कई लोगों के आवेदन कैंसिल हो सकते हैं। मंत्रालय ने कहा है कि ये फैसला उन्होंने इसलिए लिया है जिससे एक मुसलमान को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हज यात्रा का पवित्र अवसर मिले।

सभी को नए नुसुक ऐप से करना होगा आवेदन

मक्का जाने वाले हज यात्रियों को अब सऊदी अरब के नुसुक ऐप या फिर हज की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा। हालांकि ये सिर्फ उन लोगों के लिए जो सऊदी अरब के नागरिक हैं। इसके अलावा इस ऐप या वेबवसाइट के जरिए जो लोग आवेदन कर रहे हैं उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स वहीं पर वेरिफाइ कराने होंगे और उनके साथ जो यात्री आ रहे हैं उनका भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

वीज़ा में भी किया बड़ा बदलाव 

हज यात्रा में भीड़ को रोकने के लिए सऊदी अरब ने वीज़ा नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक अब सिंगल एंट्री वीज़ा पर ही मक्का में बाहर से लोग आ सकते हैं। ये फैसला भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों के लिए किया गया है। अब बहु-प्रवेश वीज़ा हज यात्रियों को नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय ने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा है पिछली बार बहु-प्रवेश वीज़ा का दुरुपयोग बहुत हुआ था। इसके जरिए कई लोग आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही हज में आ जाते हैं। इन अनधिकृत हज यात्रियों की वजह से ही मक्का-मदीना जैसी पवित्र जगहों पर बेतहाशा भीड़ बढ़ गई थी। इसी वजह से हज यात्रियों के यातायात का नियंत्रण और उनकी सुरक्षा मुश्किल हो जाती है। 

पिछली बार 5 लाख से ज्यादा हज यात्री पहुंचे थे मक्का

हज यात्रा 2024 में 5 लाख से ज्यादा हज यात्रिय़ों ने हज की थी। ये संख्या अब तक की हज यात्रा में सबस बड़ा रिकॉर्ड है। हालांकि पिछली बार सिर्फ 4 दिन में ही हज यात्रा के दौरान 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जिसका कारण बेतहाशा भीड़ और भीषण गर्मी बताया गया था। सऊदी अरब ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए तब ये कहा था कि भीड़ की वजह से उनके उपलब्ध कराए गए संसाधन कम पड़ गए और गर्मी से लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरब ने कहा था कि उन्होंने जितने लोगों के परमिट जारी किए उससे कहीं ज्यादा लोग मक्का आ गए थे। 

Hindi News / World / Hajj 2025: पिछले साल 1300 हजयात्रियों की हुई थी मौत, जानिए इस बार हज यात्रा के लिए क्या हुए बड़े बदलाव 

ट्रेंडिंग वीडियो