दिनेश हॉल में आयोजित शहर भाजपा की वृहद बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जीतू वाघाणी ने शाह के नाम की घोषणा की। शहर के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप खीमाणी उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेेश सह प्रवक्ता शाह (40) नारणपुरा में रहते हैं।
वे सीए हैं। वित्तीय सलाहकार के रूप में काम करते हैं। वे वर्ष 2021 से गुजरात प्रदेश भाजपा के आर्थिक सेल के प्रदेश संयोजक के पद पर कार्यरत थे। शाह अखात्रीज को विजय मुहूर्त में शहर भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अनुभव जरूर कम है, लेकिन वे पार्टी के लिए मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वे एलिजब्रिज से विधायक अमित शाह का स्थान लेंगे।
आशीष दवे को गांधीनगर शहर की कमान पार्टी ने आशीष दवे को गांधीनगर शहर भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। दवे गांधीनगर शहर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे गांधीनगर महानगर पालिका की कार्यकारी समिति के भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
रसिक प्रजापति वडोदरा जिला भाजपा अध्यक्ष वडोदरा जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर रसिकभाई प्रजापति की नियुक्ति की गई है। वे जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही अखिल गुजरात प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष भी हैं।
पंचमहाल में देसाई, पोरबंदर में चेतनाबेन को कमान पंचमहाल जिला भाजपा अध्यक्ष के पद पर मयंक देसाई की नियुक्ति की गई है। शब्द शरण तड़वी ने उनके नाम की घोषणा की। लंबे समय के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष मिला है। वे अभी जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। 1995 से पार्टी से जुड़े थे। पोरबंदर जिला भाजपा अध्यक्ष केपद पर डॉ. चेतनाबेन रूपारेल (तिवारी) के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही जिला भाजपा को पहली महिला अध्यक्ष मिली हैं। वे पोरबंदर छाया नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं।