………….. चने के आकार के ओले गिरे अकबरपुर. क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात को हुई झमाझम बरसात और तेज हवा व अंधड़ के चलते गेहूं व जौ की फसल खेतों पसर (लेट) गई। जिससे नुकसान का डर बना हुआ है। बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। किसान हरिओम गुर्जर, सुरेंद्र यादव ने बताया कि रात को अचानक बरसात और अंधड़ आया। फिर तेज हवा से गेहूं की फसल पसर गई है। पौध की जड उखड जाने से फसल खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। इससे उत्पादन घटने की संभावना है। फसल में बलिया आ गई है। अब उसमें दाने भी कच्चे रह जाएंगे। जिससे काफी नुकसान होने का डर है। वही सरसों की आगेती फसल में भी नुकसान है। ओलावृष्टि से फसल खराब होने की किसानों की चिंता बनी हुई है।
……………… तेज अंधड़ से खेतों में पसरी में नुकसान का अंदेशा पिनान. क्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज अंधड़ और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। करीब आधा घंटे तेज अंधड़ से खेतों में खड़ी पकी गेहूं और सरसों की फसल आड़ी-तिरछी पसर गई। बारिश से खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल में नुकसान होने की चिंता है। किसान बबली वशिष्ठ, नरेश जाट, छोटेलाल मीणा आदि ने बताया कि तेज हवा से पसरी गेहूं की बालियों की ग्रोथ में विराम लग जाएगा। साथ ही सरसों में भी 20 फीसदी नुकसान की संभावना है।
नुकसान की संभावना है तेज अंधड़ के बाद सर्किल क्षेत्र में मौके पर जाकर सर्वे किया है। गेहूं की फसल आड़ी गिरी है। नुकसान की स्थिति नहीं है। हालांकि ग्रोथ में कमी आ सकती है। कटी सरसों में दस-बीस फीसदी नुकसान की संभावना है।
हेमंत राजपूत, कृषि पर्यवेक्षक।