scriptMaha Shivaratri: कावड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर अलर्ट, डीआईजी मुनिराज अमरोहा पहुंचे, सजने लगे शिवालय | DIG Muniraj reached Amroha for Maha Shivaratri | Patrika News
अमरोहा

Maha Shivaratri: कावड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर अलर्ट, डीआईजी मुनिराज अमरोहा पहुंचे, सजने लगे शिवालय

Maha Shivaratri News: डीआईजी मुनिराज जी ने गुरुवार को अमरोहा में आगामी त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया। वह दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

अमरोहाFeb 20, 2025 / 07:20 pm

Mohd Danish

DIG Muniraj reached Amroha for Maha Shivaratri

Maha Shivaratri: कावड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर अलर्ट..

Maha Shivaratri: महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) पर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने रोड मैप तैयार कर लिया है। गुरुवार से कांवड़ लेने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार रवाना होंगे। बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई जनपदों के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा जिले से गुजरते हैं। डीआईजी मुनिराज जी ने गुरुवार को अमरोहा में आगामी त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट

26 फरवरी को मंदिर और शिवालयों में महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) का मुख्य जलाभिषेक होगा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती से कम नहीं है। कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा-बिजनौर मार्ग, नेशनल हाईवे से लेकर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें

लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या

सजने लगे शिवालय

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन वासुदेव तीर्थ स्थल और प्राचीन गजस्थल मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) से पहले ही मंदिरों की सजावट शुरू हो गई है। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी महाशिवरात्रि पर शहर और क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों की सूची तैयार कर ली है।

Hindi News / Amroha / Maha Shivaratri: कावड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर अलर्ट, डीआईजी मुनिराज अमरोहा पहुंचे, सजने लगे शिवालय

ट्रेंडिंग वीडियो