scriptसाल 2025 में कब-कब बनेगा गुरु पुष्य योग, जानें इस मुहूर्त में क्या काम करना चाहिए | Guru Pushya Nakshatra Kab Hai Guru Pushya Yoga 2025 to be form in year know guru pushya nakshatra par kya kare | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

साल 2025 में कब-कब बनेगा गुरु पुष्य योग, जानें इस मुहूर्त में क्या काम करना चाहिए

Guru Pushya Nakshatra: गुरु पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ संयोग है। इसमें किए गए सारे काम में सफलता मिलती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि गुरु पुष्य नक्षत्र कब है 2025 या गुरु पुष्य योग कब-कब बनेगा, आइये जानते हैं ..

भारतFeb 07, 2025 / 08:21 am

Pravin Pandey

Guru Pushya Nakshatra Kab Hai

Guru Pushya Nakshatra Kab Hai: गुरु पुष्य योग कब है

Guru Pushya Nakshatra Kab Hai: भारतीय ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ नक्षत्र माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है, साथ ही इस पर शनि ग्रह का शासन है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में ही धन की देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। जब यह नक्षत्र गुरुवार को उदित होता है तो इस संयोग को गुरु पुष्य योग कहते हैं।

भारतीय ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह से शासित और नियंत्रित है। साथ ही यह सर्वाधिक लाभकारी ग्रह भी है। इसी कारण गुरु पुष्य संयोग को बेहद शुभ माना जाता है। इसे गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग या गुरुपुष्यामृत योग के नाम से भी जाना जाता है। आइये जानते हैं साल 2025 में कब-कब गुरु पुष्य योग बनेगा ..
ये भी पढ़ेंः

Shani Budh Yuti: कुंभ राशि में शनि बुध का मेल, 4 राशियों को हो सकती है परेशानी


कब-कब बनेगा गुरु पुष्य योग

पंचांग के अनुसार साल 2025 में 3 दिन गुरु पुष्य योग बनेगा, आइये जानते हैं कब-कब गुरु पुष्य योग बनेगा ..
क्रमांक डेट और दिन गुरु पुष्य योग का समय
1.24 जुलाई बृहस्पतिवार 24 जुलाई को शाम 4.43 बजे से 25 जुलाई को सुबह 5.48 बजे तक
2.21 अगस्त बृहस्पतिवार 202521 अगस्त को सुबह 6.01 बजे से रात 12.08 बजे तक (यानी 22 अगस्त की सुबह)
3.18 सितंबर 202518 सितंबर सुबह 6.14 बजे से 6.32 बजे तक


गुरु पुष्य योग में क्या करें

गुरु पुष्य योग एक शुभ मुहूर्त है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में शिक्षा ग्रहण करना, नवीन कार्य आरंभ करना और महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने का शुभ परिणाम मिलता है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / साल 2025 में कब-कब बनेगा गुरु पुष्य योग, जानें इस मुहूर्त में क्या काम करना चाहिए

ट्रेंडिंग वीडियो