Shani Pada Gochar: शनि देव ने बदला नक्षत्र का पाया, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खूब मिलेगी धन दौलत
Shani Pada Gochar 2025: शनि मार्च में मीन राशि में गोचर करेंगे, इसके पहले 2 फरवरी को कर्मफलदाता शनि ने पाया बदल दिया है। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। लेकिन यहां जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में जिनको इस समय शनि विशेष आशीर्वाद देंगे।
Shani Nakshatra Parivartan Vasant Panchami: ग्रहों के दंडाधिकारी शनि ने मार्च में राशि परिवर्तन से पहले 2 फरवरी को अपनी चाल में बदलाव कर दी है। कुछ जगहों पर इसी दिन वसंत पंचमी भी मनाई जाएगी। इस दिन ही शनि का नक्षत्र परिवर्तन पूर्व भाद्रपद के प्रथम पद से द्वितीय पद पर हुआ है।
इसका सभी राशि के लोगों पर असर पड़ेगा, किसी को इसके शुभ फल मिलेंगे तो किसी को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। बहरहाल, यहां हम जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें शनि नक्षत्र परिवर्तन यानी शनि पद गोचर से लाभ होने वाला है।
कब होगा शनि का पद परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan in purvabhadrapad dwitiya pad)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह राशियों में गोचर करते कई नक्षत्रों से होकर (तारा समूहों से होकर गुजरता है। इन नक्षत्रों के भी चार पाये होते हैं, जिनसे होकर ग्रह भ्रमण करते हैं। 2 फरवरी 2025 को सुबह 08.51 बजे से शनि ने पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद पर भ्रमण शुरू किया है।
शनि की चाल में यह बदलाव मेष से लेकर मीन राशि तक को प्रभावित करेगा। लेकिन 3 राशि के लोगों को धन लाभ के साथ भाग्य का साथ मिलेगा। यहां जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां जो शनि पद परिवर्तन से लाभ पाएंगी (purvabhadrapad dwitiya pad gochar effect) ..
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि के पूर्वा भाद्रपद द्वितीय पद पर भ्रमण का मिथुन राशि वालों को लाभ होगा। इससे मिथुन राशि वालों के निजी और पेशेवर लाइफ में उन्नति हो सकता है। इस समय मिथुन राशि के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। अपनों का साथ होगा, यात्रा का योग बनेगा। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। धन की आवक बढ़ेगा।
कर्क राशि
आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार कर्क राशि वालों को भी शनि नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिलेगा। इस समय आपको कार्यस्थल पर अपनी स्किल प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस समय शनि नक्षत्र गोचर के प्रभाव से कर्क href="https://www.patrika.com/horoscope-rashifal" target="_blank" rel="noreferrer noopener">राशि वालों को अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। रोजी रोजगार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कर्क राशि के ऐसे लोग जो लव मैरिज के लिए सोच रहे थे, इस समय उनकी योजना सफल हो सकती है। साथ ही शनि पद गोचर के प्रभाव से कर्क राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
आपकी राशि मकर है तो शनि का पद गोचर दोनों हाथ से खुशियां लुटाएगा। इस समय मकर राशि वालों का भाग्य साथ देगा, यदि आप व्यवसायी हैं तो इस समय आपको सफलता मिलेगी। शनि नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि वालों को नौकरी में उन्नति मिलेगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है।