उत्तर प्रदेश की इटावा के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचौसी उस समय चर्चा में आ गया। जब एक गांव का रहने वाला युवक ब्याह करने जा रहा था। इसी बीच थाना से बुलावा आ गया। जहां युवक की प्रेमिका बैठी थी। बताते हैं कि युवक नोएडा में नौकरी कर रहा था। जहां पर बिहार के रहने वाली युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने थाना में बताया कि 2 साल से लड़का शारीरिक शोषण कर रहा है। इस बीच गर्भ भी रुका तो दवा देकर गिरा दिया।
देर रात चली बातचीत
युवक की शादी की जानकारी मिलते ही युवती परेशान हो गई। वह दिबियापुर थाना पहुंच गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक नईम अहमद को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़के को थाने पर बुलाया परिजन भी साथ आए। देर रात तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई। घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई। युवती का कहना था कि वह दूल्हे के साथ सात फेरे लेगी, शादी करेगी। थाने में लंबी बातचीत के बाद अंततः प्रेमिका को सफलता मिली और युवक के साथ सात फेरे लिए और जयमाल पहनाया।