Bahraich News:
बहराइच जिले की नानपारा कोतवाली के गांव सिक्खनपुरवा डिहवा की रहने वाली सीमा 40 वर्ष ने अपनी बेटी पूजा की शादी खैरी घाट थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में किया था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले सीमा का नाती छत से गिर पड़ा था। इसकी जानकारी होने पर वह नाती को देखने बेटी के घर आई थी। शुक्रवार को गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर भूसा रखने के लिए बनी झोपड़ी में उसका शव मिला। जो फसल के अवशेष से ढका हुआ था। शव के पास एक गमछा भी मिला है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से छानबीन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव के पास मिला गमछा से खुल सकता हत्या का राज
महिला का शव मिलने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म था। वहीं शव के पास में ही एक सफेद रंग का अंगौछा पड़ा मिला है। ग्रामीण गमछा को हत्याकांड के खुलासे में अहम कड़ी मान रहे हैं।
बेटी बोली तीन बार प्रेमी के साथ जा चुकी मां
महिला सीमा की हत्या किसने किया। इस विषय में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। लेकिन मृतका की बेटी पूजा की बात सुनकर लोग दंग रह गए। बेटी पूजा ने बताया कि उसकी मां तीन बार प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। मेरे घर आने से पहले वह प्रेमी के घर पर रही। वहीं से मेरे घर आई थी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई गई: सीओ
क्षेत्राधिकारी महसी का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।