scriptध्वजा महोत्सव के तहत आज निकलेगी श्रीजी की शोभायात्रा, चांदी के बर्तनों से बंटेगा प्रसाद | Shreeji's procession will be taken out today under the flag festival, prasad will be distributed from silver utensils | Patrika News
बारां

ध्वजा महोत्सव के तहत आज निकलेगी श्रीजी की शोभायात्रा, चांदी के बर्तनों से बंटेगा प्रसाद

शहर के आराध्यदेव श्रीकल्याणरायजी महाराज श्रीजी मंदिर के 544वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रविवार को ध्वजा महोत्सव व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

बारांFeb 02, 2025 / 12:06 pm

mukesh gour

शहर के आराध्यदेव श्रीकल्याणरायजी महाराज श्रीजी मंदिर के 544वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रविवार को ध्वजा महोत्सव व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

शहर के आराध्यदेव श्रीकल्याणरायजी महाराज श्रीजी मंदिर के 544वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रविवार को ध्वजा महोत्सव व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

बारां. शहर के आराध्यदेव श्रीकल्याणरायजी महाराज श्रीजी मंदिर के 544वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रविवार को ध्वजा महोत्सव व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। पुजारी दुर्गाशंकर शर्मा तथा पण्डित राजेश शर्मा ने बताया कि श्रीजी भक्त मण्डल की ओर से आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के आराध्यदेव श्रीकल्याणरायजी महाराज मंदिर के 544वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर बसंत पंचमी के पावन दिवस पर नगर में दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह श्रीजी चौक से प्रारम्भ होगी जो चौमुखा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक, इंद्रा मार्केट, सब्जी मंडी होते हुए वापस श्रीजी चौक पहुंचेगी। शोभायात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा से स्वागत होगा।
यह रहेंगे मुख्य आकर्षण

शोभायात्रा में श्रीजी महाराज के देवविमान व ध्वजा के साथ ही मिलेट्री बेण्ड भी शामिल रहेगा। वहीं श्रीजी चौक में पुलिस बैण्ड मधुर ध्वनि बिखेरेगा। शोभायात्रा में पारम्परिक शहनाई व नगाड़े तथा कई देव दर्शन की झांकियां भी शामिल रहेंगी। शोभायात्रा में बूंदी राजपरिवार के वंशवर्धन ङ्क्षसह तथा बनखण्डी आश्रम के महंत सत्यप्रकाश शर्मा शामिल होंगे।
ध्वजा चढ़ाएंगे, 56 भोग का प्रसाद लगाएंगे

शोभायात्रा के श्रीजी मंदिर पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ मंदिर के शिखर कलश पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। वही श्रीजी महाराज के 56 भोग का प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा। सर्राफा बाजार में श्रीजी की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत कर 101 किलो दूध की केसर युक्त खीर का प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं को चांदी के बर्तनों से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Hindi News / Baran / ध्वजा महोत्सव के तहत आज निकलेगी श्रीजी की शोभायात्रा, चांदी के बर्तनों से बंटेगा प्रसाद

ट्रेंडिंग वीडियो