यह भी पढ़ें:
Bhilai News: तेंदुआ तीसरे दिन भी पकड़ में नहीं आया, अब 700 सुरक्षा जवानों को किया अलर्ट कर्मियों को अब नजर नहीं आ रहा तेंदुआ
भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल के पास तेंदुआ नजर आया। इसके पहले बार एण्ड रॉड मिल (बीआरएम) शिपिंग साइड में रात के वक्त तेंदुआ को देखा गया। दो जगह नजर आने के बाद संयंत्र कर्मियों को रात में 10 बजे दूसरे शिट से जाने और नाइट शिट में आने से डर लगने लगा।
वन विभाग व मैत्रीबाग ने संभाला मोर्चा
बीएसपी अधिकारियों ने इस विषय को लेकर जिला प्रशासन से चर्चा किया। तब वन
विभाग और मैत्रीबाग के अधिकारियों ने मिलकर प्लांट के भीतर मोर्चा संभाला। दो से अधिक पिंजरा लगाया गया है और 5 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इसके बाद भी अब तक न तो विभाग के हाथ में तेंदुआ की तस्वीर मिली है और न केज में तेंदुआ पहुंचा है।